सौतेले भाई से कैसा है रहमान का रिश्ता प्यार का बंधन या रिश्तों में कड़वाहट 16 साल छोटे साक्षी संग अक्षय कैसा बॉन्ड करते हैं शेयर लंबा कट तीखे नैन नक्श हूबहू पापा विनोद खन्ना की कॉपी है साक्षी बड़े भैया जैसी हिस्से में नहीं आई स्टारडम कहां गायब है अक्षय के सौतेले भाई साक्षी खन्ना धुरंधर में रहमान बने अक्षय खन्ना का डंका पूरे बॉलीवुड में बज रहा है।
51 साल की उम्र में अक्षय को वो स्टारडम मिला है जिसका इंतजार वो बरसों से कर रहे थे और इसी स्टारडम की बदौलत लाइमलाइट में आ गई है अक्षय की निजी जिंदगी भी।
वही निजी जिंदगी जिसे अक्षय लाइमलाइट से दूर रखते हैं। दुनिया की नजरों से छिपा कर रखते हैं। लेकिन धुरंधर की सुपर सक्सेस के बाद अक्षय के खून के रिश्तों के साथ-साथ सौतेले रिश्तों को लेकर भी खूब बात हो रही है। यह तो सभी जानते हैं कि अक्षय के पिता विनोद खन्ना ने दो शादियां [संगीत] की थी। पहली पत्नी गीतांजलि से तलाक के बाद विनोद ने कविता खन्ना से शादी की थी।
जहां पहली शादी से उनके दो बेटे राहुल खन्ना और अक्षय खन्ना हुए। वहीं दूसरी शादी से विनोद, बेटे साक्षी और बेटी श्रद्धा के पिता बने। करियर की दूसरी पारी में अक्षय सुपर सक्सेस [संगीत] एंजॉय कर रहे हैं। वहीं उनके बड़े भाई राहुल खन्ना भी मॉडलिंग वर्ल्ड का जाना पहचाना नाम है। लेकिन अक्षय के सौतेले भाई-बहन साक्षी और श्रद्धा गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं। ऐसे में अक्सर सवाल किया जाता है कि कैसा है अक्षय का अपने सौतेले भाई-बहन से रिश्ता?
क्यों कभी 16 साल छोटे भाई साक्षी के साथ नहीं दिखे अक्षय खन्ना? तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय अपने सौतेले भाई के साथ एक मैच्योर रिलेशनशिप शेयर करते हैं। दोनों के बीच ना तो सौतेले होने की कड़वाहट है और ना ही भाइयों [संगीत] वाली मिठास है बल्कि दोनों एक डिस्टेंट बॉन्ड शेयर करते हैं। जिसकी वजह खुद अक्षय है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय और साक्षी के कभी साथ ना दिखने की एक वजह एक्टर काप्राइवेट नेचर भी है। यह तो सभी जानते हैं कि अक्षय बेहद लो प्रोफाइल जिंदगी जीते हैं।
वह ना सिर्फ मीडिया से दूरी बनाए रखते हैं बल्कि अपनी फैमिली लाइफ को भी कैमरों से दूर रखना ही पसंद करते हैं। वो अपनी निजी जिंदगी को कभी भी पब्लिकली उजागर नहीं करते हैं। वहीं दूसरी तरफ साक्षी खन्ना भी लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं। 34 साल के साक्षी ना तो फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और ना ही पब्लिक अपीयरेंस देते हैं। यही वजह है कि बीते सालों में कभी भी अक्षय को अपने सौतेले भाई साक्षी खन्ना के साथ नहीं देखा गया। बात साक्षी खन्ना की करें तो लंबा कद और तीखे नैन नक्श वाले साक्षी हूबहू अपने पिता विनोद खन्ना की तरह दिखते हैं। वो बात अलग है कि साक्षी के हिस्से में पिता जैसी स्टारडम नहीं बल्कि गुमनामी आई है।
दरअसल साक्षी ने पापा के फुटस्टेप्स पर चलते हुए फिल्मों में किस्मत आजमाने [संगीत] की कोशिश की थी। उन्होंने संजय लीला भंसाली की बाजीराव मस्तानी और मिलन लुथरिया की वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा जैसी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम भी किया। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया। उन्होंने कई शॉर्ट फिल्मों में भी काम किया। साक्षी मिलन लुथरिया की एक फिल्म से डेब्यू भी करने वाले थे। अफसोस वह फिल्म कभी रिलीज नहीं हो पाई। साक्षी अब गुमनामी की जिंदगी जीते हैं।
