अक्षय खन्ना ने ऑक्सीजन लगाकर की अपने वायरल डांस की शूटिंग!

आदित्य धर की धुरंधर इस वक्त इंटरनेट पर हर तरफ छाई हुई है। सबसे अधिक वायरल है अक्षय खन्ना जिनकी परफॉर्मेंस और डांस ने गर्दा उड़ा दिया है। वो फिल्म के एक सीक्वेंस में फिलिप राची के बनाए गाने फासला पर डांस करते हुए एंट्री मारते हैं।

मगर कम लोगों को ही पता है कि इस डांस को शूट करते वक्त उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इस वजह से उन्हें हर वक्त ऑक्सीजन और सिलेंडर का सहारा लेना पड़ रहा था।

फिल्म में अक्षय ने पाकिस्तानी गैंगस्टर रहमान डकैत का रोल किया है। उनका किरदार एक बलूचिस्तान लीडर से हथियारों की डील करता है। ऐसी ही एक डील के लिए रहमान बलचिस्तान जाता है। जहां उसके स्वागत में गाना बजाना चल रहा है। सीन में जो गाना बचता है उसका नाम फासला है। फासला मतलब ग्रूव या मौज करना होता है। खिलजी स्टाइल का यह बेहरीन गाना यू ट्यूब पर आपको एफ एन एल ए नाम से मिल जाएगा।

इसे चर्चित अरबी रैपर फिलिप राची ने लिखा और परफॉर्म किया है। वहीं डीजे आउटलॉके कंपोजर हैं। फिल्म में आमतौर पर अक्षय खन्ना का किरदार सीरियस रहता है। मगर इस सीन में वो भी हंसते और नाचते हुए महफिल में एंट्री लेता है। मिड डे से हुई बातचीत में फिल्म के कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने बताया कि ओरिजिनल स्क्रिप्ट में यह डांस कभी था ही नहीं।

उसे खुद अक्षय ने इंप्रोवाइज किया था। विजय बताते हैं ओरिजिनल सीन में अक्षय को एंट्री लेनी थी। डांसर्स के बीच से चलते हुए जाना था और फिर जाकर सिंहासन पर बैठ जाना था। लेकिन सीन का माहौल और डांसर्स की परफॉर्मेंस देखकर उन्होंने खुद कहा कि वो एंट्री करते वक्त थोड़ा डांस करेंगे। किसी को नहीं पता था कि वो क्या करने वाले हैं। अक्षय सेट पर आए सीन संभाला और वहीं मौके पर तुरंत डांस परफॉर्म कर दिया। आदित्यधर ने बलूचिस्तान के इस सीन को लद्दाख में शूट किया था। लोकेशन की ऊंचाई और कम ऑक्सीजन के कारण अक्षय की तबीयत बिगड़ गई थी। इस वजह से उन्हें हर वक्त ऑक्सीजन मास्क और सिलेंडर लेकर चलना पड़ता था। विजय बताते हैं अक्षय अपने साथ एक छोटा ऑक्सीजन सिलेंडर रखते थे।

जब इस गाने की शूटिंग हो रही थी तब उनका ऑक्सीजन लेवल गिर गया था। इसलिए हर शॉट के बाद वो ऑक्सीजन मास्क लगा लेते थे। इसके बावजूद उन्होंने पूरा सीन बिना रुके और पूरी गंभीरता से शूट किए और फिर अपने घर चले गए। विजय ने बताया कि अक्षय अपने काम को लेकर काफी सीरियस रहते है।

सेट पर रहते वक्त वो काम के अलावा कोई और बात नहीं करते। वो अपने रोल में पूरी तरह डूब जाते हैं और हर वक्त यही सोचते हैं कि सीन को बेहतर कैसे किया जाए। अक्षय खन्ना के अलावा धुरंधर में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेतिया माधवन और सारा अर्जुन जैसे एक्टर्स ने काम किया है। इस फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है।

Leave a Comment