साल 2009 से 2016 के बीच अक्षय कुमार ने कई फिल्मों में काम किया। इनमें से कुछ तो बड़ी हिट हुई मगर अधिकतर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई। ऐसी ही एक फिल्म थी आठ गुना 10 तस्वीर। 2009 में आई उस मूवी का कांसेप्ट तो बढ़िया था। मगर सिनेमाघरों में लोगों ने उसे बिल्कुल ही नाकार दिया। फिल्म को दौर ढोल, फिराक और मालामाल बिखली जैसी मूवीज बनाने वाले शैलेंद्र सिंह ने प्रोड्यूस किया था।
मगर अक्षय की मूवी से उन्हें ₹85 करोड़ का नुकसान हो गया। इसके बाद जो कुछ हुआ उसने अक्षय को लेकर उनकी राय हमेशा के लिए बदल दी। इसके बाद दोनों ने कभी साथ काम नहीं किया। सिद्धार्थ करन से हुई बातचीत में शैलेंद्र सिंह ने अक्षय कुमार के और अपने इक्वेशन पर बात की है। उन्होंने बताया कि अक्षय एक बहुत ही प्यारे इंसान थे। दोनों पहले साथ में स्पोर्ट्स खेला करते थे। इसलिए जब उन्हें साथ मूवी बनाने का मौका मिला तो दोनों फ़ौरन तैयार हो गए। शैलिंदर बताते हैं कि पहले इस मूवी का बजट 30 से ₹35 करोड़ के बीच का था। तब इसे मुन्नार में शूट किया जाना था।
मगर अक्षय उसे अपने शेड्यूल के हिसाब से रीोकेट करने लगे। ऐसे [संगीत] में उन्हें भारत के मुन्नार से कनाडा के कैलगरी जाना पड़ा। फिर वहां से वो साउथ अफ्रीका गए। फिर वहां से मजबूरन उन्हें कई अन्य जगहों पर जाना पड़ा था। जिससे फिल्म का बजट काफी बढ़ गया। ये 8 गुना 10 तस्वीर फिल्म की शूटिंग की बात हो रही है। खैर वो मूवी बनी रिलीज हुई और बुरी तरह फ्लॉप भी हो गई।
ऐसे में शैलेंद्र ने अक्षय को उनकी फीस का एक हिस्सा लौटाने को कहा मगर वो इसके लिए तैयार नहीं हुए। शैलेंद्र बताते हैं मैंने अक्षय से कहा कि भाई तुम्हारी फिल्म देखने कोई नहीं आया। इसकी थोड़ी जिम्मेदारी तो तुम्हें भी लेनी चाहिए क्योंकि इस फिल्म के लिए तुमने मुझसे बहुत ज्यादा पैसे लिए थे। मगर मुझे कुछ भी वापस नहीं मिला और इस वजह से मैंने उनके साथ फिल्म करना बंद कर दिया। शैलिंदर ने अक्षय को मनी माइंडेड इंसान बताया है। वो कहते हैं अक्षय बहुत अच्छे और सपोर्टिंग इंसान हैं। लेकिन पैसों के मामले में वो काफी सोच समझ कर चलते हैं। उनकी एक तय रणनीति होती है। पहले वो आपसे ₹15 करोड़ लेंगे। फिर बात ₹21 करोड़ तक पहुंच जाएगी। फिर 21 से 27 करोड़ हो जाएगा। उसके बाद वो अपना लकी नंबर नौ की बात करेंगे। फिर वो 33 करोड़ कहेंगे और फिर बड़ी आसानी से रकम 36 करोड़ तक पहुंच जाएगी। वो बिजनेस करना जानते हैं। वह पहले बिजनेसमैन है फिर एक्टर। उन्होंने तो जंबो फिल्म के एक गाने पर डांस करने के लिए भी मुझसे ₹9 करोड़ लिए थे।
जहां तक आठ गुना 10 तस्वीर की बात है। उस मूवी को नागेश कुकुनूर ने लिखा और डायरेक्ट किया था। अक्षय के अलावा इसमें आयशा टाकिया, शर्मिला टैगोर, जावेद जाफरी और गिरीश कर्नाड ने भी काम किया था। फिल्म में अक्षय ने एक फॉरेस्ट रेंजर का रोल किया था जो किसी भी फोटो के अंदर जा सकता था।
यही नहीं वो उस फोटो में दिख रहे शख्स के नजरिए से उन घटनाओं को दोबारा जी सकता था। जैसा कि हमने पहले बताया इसका कांसेप्ट अच्छा था मगर खराब मार्केटिंग, कमजोर साउंड ट्रैक और फास्ट एंड फ्यूरियस से हुए क्लैश ने फिल्म को भारी नुकसान करवा दिया।
