स्टंट मैन एसएम राजू की निधन ने हर किसी को हैरान कर दिया है। राजू साउथ इंडस्ट्री की फिल्म का एक स्टंट परफॉर्म कर रहे थे। तभी उनकी कार पलटी और इस वजह से उनकी डेथ हो गई और इसी के बाद स्टंटमैन की सेफ्टी क्या है? उनकी सिक्योरिटी क्या है? किस तरह का इंश्योरेंस और पैसों की मदद है? इस पर चर्चा होनी शुरू हो गई है। और जो कुछ डिटेल्स सामने आई है, उससे यह पता चलता है कि स्टंट चाहिए सबको अपनी फिल्म में।
एक्शन सबको चाहिए लेकिन स्टंट मैन की मदद कोई नहीं करना चाहता। इसमें ना आपके सलमान खान हैं ना ही आपके आमिर खान है ना ही अजयदेवगन जिनके पिता खुद एक स्टंट आर्टिस्ट रहे हैं और ना ही विक्की कौशल जिनके पिता श्याम कौशल इस वक्त इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टंट मैन हैं। स्टंट मैन की मदद अगर कोई इस इंडस्ट्री से करता है तो वह है सिर्फ और सिर्फ अक्षय कुमार। पिछले 7 सालों से अक्षय कुमार स्टंट मैन के लिए जो कुछ कर रहे हैं वो उनके लिए तो एक नया जीवन देने जैसा है।
लेकिन इस बात की चर्चा इंडस्ट्री में कोई नहीं करता है। अक्षय कुमार की फ्लॉप फिल्मों की बातें कर लेंगे। पुरानी कंट्रोवर्सी की बात कर लेंगे लेकिन उनके अच्छे कर्मों की बात बाहर आती ही नहीं है। बॉलीवुड इंडस्ट्रीमें काम करने वाले कई स्टंट आर्टिस्ट ने बताया कि स्टंट मैन जब अपना स्टंट परफॉर्म करते हैं तो चोट लगने के चांसेस रहते हैं।
सिक्योरिटी के भी इतने मेजर्स नहीं होते हैं। सबसे बड़ी प्रॉब्लम है कि हमारा काम ऐसा है। इसीलिए हमारा इंश्योरेंस भी नहीं होता है। वो तो अक्षय कुमार आगे आए और उन्होंने एक इंश्योरेंस कंपनी के साथ स्टंटमैन का टाई अप करवाया इंश्योरेंस के लिए।
फिल्म इंडस्ट्री में तकरीबन 650 स्टंटमैन है। जिसमें से 535 स्टंटमैन का इंश्योरेंस अक्षय कुमार ने करवाया है। उनका प्रीमियम भी हर साल अक्षय कुमार भरतेहैं। 2017 से अब तक अक्षय कुमार यह काम करते आ रहे हैं। 535 स्टंटमैन के इंश्योरेंस का प्रीमियम हर साल अक्षय कुमार को ₹1 करोड़ आता है। जो अक्षय कुमार खुद भरते हैं। इसमें ₹ लाख तक का मेडिक्लेम है और मौत होने पर ₹20 लाख स्टंटमैन के परिवार वालों को मिलेंगे।
इस तरह का इंश्योरेंस अक्षय कुमार ने करवाया हुआ है। स्टंटमैन का कार्ड बनवाना पड़ता है। बिना कार्ड के फिल्मों में स्टंटमैन का काम ही नहीं मिलेगा। यह कार्ड बनाने के लिए स्टंट मैन को इनिशियली 4 से ₹ लाख देने पड़ते हैं और फिर जब काम मिलना शुरू होता है तो दिहाड़ी जो है वह 5500 सेज्यादा नहीं मिलती है।
ऐसे में अपनी जान जोखिम में डालकर यह स्टंट मैन सेट पर सबसे खतरनाक काम करके हीरो को स्क्रीन पर स्टार बनाते हैं। लेकिन असल जिंदगी में इन्हें पैसा भी उतना नहीं मिलता है जो इनकी जान डिर्व करती
