फिल्म इंडस्ट्री में कई बार ऐसा हुआ है कि स्क्रीन पर दिखने वाली कहानियों से ज्यादा दमदार कहानियां एक्टर्स के स्ट्रगल की होती है। और ऐसे ही एक एक्टर हैं जो अजय देवगन और अक्षय कुमार जैसे बॉलीवुड के सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुके हैं।
लेकिन उन्होंने अपनी जिंदगी में बहुत स्ट्रगल देखा। एक टाइम ऐसा भी था कि एक तरफ तो वो एक्टिंग सिखा रहे थे बच्चों को और दूसरी तरफ सेम टाइम पर शाम को उसी एक्टिंग स्कूल के पास में ऑमलेट की दुकान लगाते थे। यह एक्टर और कोई नहीं बल्कि एक्टर इश्तियाक खान है। जिन्हें हमने रणबीर कपूर की तमाशा में देखा है।
मैदान में देखा है। विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो इसके अलावा मार खान में भी ये नजर आ चुके हैं। इश्तियाक ने बताया एनएसडी से ग्रेजुएट होने के बाद उन्होंने कुछ समय के लिए एक्टिंग टीचर के तौर पर भी काम किया था। वो एक्टिंग कोच हुआ करते थे। लेकिन जिस स्कूल में वो एक्टिंग सिखाते थे शाम के टाइम वो उसी स्कूल के पास ऑमलेट का स्टॉल भी लगाते थे।
वो अकेले ऐसा नहीं करते थे। उनके साथ के कई लोग जो थे दूसरे दूसरे काम उन्होंने पकड़ रखे थे तो उन्हीं में से एक काम इश्तियाक का यह था। इश्तियाक ने बताया कि एक दिन अपनी क्लास खत्म करने के बाद जब मैंने अपना ऑमलेट स्टॉल सेटअप किया तो वहां पर मेरा ही एक स्टूडेंट आ गया और वो मुझे देखकर शॉक्ड रह गया। मुझे भी वो सिचुएशन बहुत ऑकवर्ड लगी। अगली बार वो स्टूडेंट अपने पिता को लेकर आया स्कूटर पर और कहा कि यह मेरे सर है। दोनों बाप बेटे ने मुझे बहुत अजीब नजर से देखा।
लेकिन तब मेरे दोस्तों ने मुझे समझाया कि तुम्हें अजीब फील करने की जरूरत नहीं है। तुम चोरी नहीं कर रहे हो। पेट पालने के लिए मेहनत कर रहे हो। यह तुम्हारा हक है। इसीलिए अजीब तुम्हें नहीं लगना चाहिए।
इश्तियाक ने यह भी बताया कि कई बार ऐसा होता था कि मेरे पास चाय पीने के पैसे नहीं होते थे। मेरे साथ वालों को यह बात पता होती थी तो भी वह मुझे चाय ऑफर नहीं करते थे। कुछ इस तरह की स्थिति उन्होंने अपनी जिंदगी में देखी है और इन्हीं सिचुएशंस से उन्होंने सीखा है कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता है। यही वजह है कि फिल्मों में चाहे उनके रोल छोटे हो, चाहे उनके सींस कम हो, फिर भी वो काम करते।
