अरे बैठ मैं कह रहा हूं बैठ जा खामखा पेल दूंगा बैठ जा अक्षय कुमार अक्सर अपनी फिल्मों और अपनी मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उनकी मच अवेटेड फिल्म भूत बंगला का धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च हुआ लेकिन इस ट्रेलर लॉन्च इवेंट से एक ऐसा वीडियो सामने आ गया है जिसने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। दरअसल अक्षय कुमार ने स्टेज पर सबके सामने सीनियर एक्टर राजपाल यादव के साथ कुछ ऐसा कर दिया और ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया जिसे देखकर फैंस भड़क गए हैं। जिसका एक वीडियो सामने आया है।
इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि राजपाल यादव खुद अपनी कुर्सी उठाकर लाते हैं। लेकिन हद तो तब हो गई जब अक्षय कुमार ने उन्हें बैठने के लिए कहा। अक्षय ने मजाक मजाक में कुछ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर दिया जो कैमरे में कैद हो गए। अक्षय ने कहा, बैठ बैठ बैठ ना।
हां बैठ जा। नहीं तो खामखा पेल दूंगा। पहले आप खुद देखिए यह पूरा वीडियो। नितिन का काम मैं करूंगा नितिन। आप बैठो। बैठ बैठ बैठ बैठ। अरे बैठ मैं कह रहा हूं। बैठ जा। खामखा पेल दूंगा। बैठ जा। वीडियो में भले ही राजपाल यादव इस बात पर हंसते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन जनता को अक्षय कुमार का यह मजाक बिल्कुल पसंद नहीं आया।
