सोनू सूद के बाद अक्षय कुमार बने गरीबों के मसीहा। खिलाड़ी कुमार ने दिखाई दरियादिली। कर्ज में डूबे पिता की खातिर बच्ची ने लगाई मदद की गुहार। बच्चे की तड़प देख अक्षय का पसीजा दिल। फौरन एक्शन लेते हुए बॉडीगार्ड को दिए अक्षय कुमार ने ऑर्डर्स। वायरल वीडियो देख लोगों ने भी किया एक्टर को सलाम। बड़े पर्दे के खिलाड़ी कुमार उर्फ एक्टर अक्षय कुमार का एक वीडियो इस वक्त इंटरनेट यूज़र्स के साथ-साथ बीटाउन सेलेब्स का भी दिल जीत रहा है। दरअसल महाराष्ट्र में मुंबई समेत 29 महानगर पालिकाओं के लिए वोटिंग चल रही है।
और इस दौरान बॉलीवुडएक्टर अक्षय कुमार भी अपना वोट डालने पहुंचे। कूल और फंकी अंदाज में अपना वोट डालने पहुंचे अक्षय को आप इस वीडियो में देख सकते हैं। आंखों पर चश्मा और फुल स्वैग के साथ पोलिंग बूथ में जाते हुए अक्षय ने कैमरे में वेव किया और फिर अंदर चले गए। लेकिन वोट डालने के बाद पोलिंग बूथ से बाहर निकलते वक्त अक्षय ने दरियादिली की। एक ऐसी मिसाल पेश की है जिसे देख हर कोई खिलाड़ी कुमार के नेक इंसान होने पर नाज कर रहा है तो कोई एक्टर की तारीफ में कसीदे पड़ता हुआ नजर आ रहा है। हुआ कुछ योगी वोट डालने के बाद बाहर निकले अक्षय कुमार के आसपास फैंस चाहनेवाले और प्रपराजी की भीड़ लग जाती है।
और इसी भीड़ में एक मासूम बच्ची खिलाड़ी कुमार को पकड़ कर आर्थिक मदद की गुहार करती हुई सुनाई दी। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि हाथ जोड़कर यह मासूम बच्ची अक्षय कुमार से पैसों की मदद मांगते हुए यह कहती है कि मेरे पापा बहुत बड़े कर्जे में है। प्लीज उनको बाहर निकाल दो। और यह सुनते ही अक्षय का दिल पसीज जाता है और एक्टर तुरंत रिएक्ट करते हैं और इस मासूम और गरीब बच्ची को अपनी टीम से बात करने के लिए भी कहते हैं। आप तस्वीरों में यह भी देख सकते हैं कि अक्षय कुमार ठहरकर बच्चीकी बात बेहद ध्यान से सुनते हैं। लेकिन इस दौरान एक्टर के बॉडीगार्ड्स ने बच्ची को रोका। लेकिन अक्षय कुमार ने बच्ची से कहा कि आप अपना नंबर दे दो। ऑफिस आ जाना।
इसके बाद आर्थिक मदद की उम्मीद मिलने के बाद बच्चे के चेहरे पर ना सिर्फ मुस्कान आ जाती है बल्कि यह मासूम एक्टर के पैर छूकर आशीर्वाद लेने की कोशिश भी करती है। लेकिन अक्षय बच्ची को रोक कर उन्हें तसल्ली देते हुए अपनी कार में जाकर बैठ जाते हैं। और अब अक्षय की दरियादिली का यही वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं और लोग खिलाड़ी कुमार के इसनेक काम की खूब चर्चा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। और गरीब की मदद करने पर अक्षय को सलाम भी कर रहे हैं। साथ ही साथ कमेंट करते हुए खूब सारे यूज़र्स प्यार भी लुटा रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा एक ही दिल है सर कितनी बार जीतोगे।
तो किसी और ने लिखा रियल लाइफ हीरो। तो आगे भी किसी और ने लिख डाला सोनू सूद के बाद अक्षय मसीहा बन रहे हैं। तो कुछ और लोगों ने भी एक्टर को सलाम करते हुए प्यार लुटाया। गरीब की मदद कर दरिया दिल्ली दिखाने और नेक काम करने पर खूब तारीफें भी अक्षय कुमार को मिलती हुई नजर आ रही हैं।
बहरहाल बात करें महाराष्ट्र में मुंबई समेत 29 महानगर पालिकाओं के लिए हो रही वोटिंग के बारे में तो बता दें कि बॉलीवुड के तमाम सितारे अपना-अपना वोट डालने पहुंचे और कैमरे के सामने जमकर पोज़ भी दिए। हेमा मालिनी, सलीम खान, सुनील शेट्टी, कैलाश खेर से लेकर कई बड़े सितारे पोलिंग बूथ पर नजर आए और कैमरे के सामने पोज़ देते हुए भी दिखाई दिए।
