ट्रीटमेंट के बीच अजमेर शरीफ पहुंची दीपिका। पति शोएब और बेटी रूहान के साथ चढ़ाई चादर। नम आंखों के साथ टीवी के सिमर ने मांगी दुआ। इब्राहिम फैमिली के चेहरे पर दर्द तो आंखों में दिखी मायूसी।
जी हां, यह तो आप सभी जानते ही हैं कि टीवी की दुनिया के सिमर उर्फ एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ कई महीनों से लीवर कैंसर से जंग और उसके ट्रीटमेंट के बाद होने वाली तकलीफों से जूझ रही है। और अब जैसे-जैसे खतरनाक बीमारी से लड़ते-लड़ते दीपिका को वक्त होता जा रहा है, वैसे-वैसे एक्ट्रेस की हिम्मत भी टूटती हुई नजर आ रही है।
यह तो 24 आपको पहले ही बता चुका है कि बीमार ट्रीटमेंट की वजह से दीपिका को कई तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। शोएब इब्राहिम की लेडी लव को दवाइयों के साइड इफेक्ट हो रहे हैं। जिसकी वजह से दीपिका का भारी मात्रा में हेयर फॉल भी हो रहा है और शरीर में थकान के अलावा कई और प्रॉब्लम्स भी हो रही हैं।

मई 2025 से लाइफ के बुरे दौर से गुजर रही दीपिका ना सिर्फ फिजिकली बल्कि मेंटली और इमोशनली हर तरह से ब्रेकडाउन फेस कर रही हैं। तो अब बीमारी ट्रीटमेंट के बीच एक्ट्रेस अपने पति और बेटे के साथ अजमेर शरीफ पहुंची हैं। और अजमेर शरीफ पहुंची दीपिका कक्कड़ ने अपनी अच्छी सेहत के लिए दुआ भी मांगी। जैसा कि आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि आंखों में आंसू और मायूसी लिए दीपिका कक्कड़ मौलवी के साथ दरगाह में बैठे हुए नजर आ रही है।

पहले रूहान फिर शोएब और फिर दीपिका को मौलवी साहब धागा बांधते हुए तस्वीरों में दिखाई दे रहे हैं। आप यह भी देख सकते हैं कि जैसे ही मौलवी यह पाक धागा दीपिका को देती हैं तो एक्ट्रेस उसे अपने सर और आंखों से लगाती है और इसी दौरान बीमार दीपिका की आंखों में आंसू भी नजर आए।

साथ ही आप इन तस्वीरों को भी देख सकते हैं जिसमें दीपिका और शोएब दोनों ही फूल और चादर चढ़ाते हुए भी दिख रहे हैं। लिवर बीमार के जंग से बुरी तरह टूट चुकी दीपिका अपनी अच्छी सेहत के लिए सर पर फूल और चादर लेकर दरगाह के अंदर जाती हुई भी नजर आई।

तो अपनी बीवी के लिए दुआ पढ़ने के साथ-साथ शोएब ने भी चादर चढ़ाई और इबादत करते हुए दीपिका के जल्द ठीक होने की दुआ मांगी। बीमारी के ट्रीटमेंट के बीच दिल में दर्द और शरीर में तकलीफ लिए अजमेर शरीफ पहुंची दीपिका की यह तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही हैं और रूहान की मम्मी के लिए सभी दुआ करते हुए भी नजर आ रहे हैं।
बता दें इब्राहिम परिवार के साथ-साथ फैंस को पूरा विश्वास है कि अजमेर शरीफ में दुआ और इबादत करने के बाद दीपिका जल्द से जल्द ठीक हो जाएंगी और एक्ट्रेस की सेहत में सुधार भी आएगा।
बहरहाल बताते चले कि एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ मई 2025 से बिमारी की लड़ाई और उसके बाद के ट्रीटमेंट से जूझ रही है। एक बार ट्रिटमेंट के बाद दीपिका ने अपने ट्यूमर को तो निकलवा लिया था लेकिन अब भी कई तरह की तकलीफों से एक्ट्रेस जूझ रही है। खैर देखना यह सभी के लिए सुकून भरा होगा कि कब तक रूहान की मम्मी बीमारी फ्री होती हैं और कब तक दीपिका कक्कड़ की सारी परेशानियां खत्म होंगी।
