रोहित शेट्टी की गोलमाल देश की सबसे सक्सेसफुल फिल्म फ्रेंचाइज़ में से एक है। इन दिनों वह इसकी पांचवी किश्त यानी गोलमाल 5 पर काम कर रहे हैं। फिल्म में अजय देवगन समेत ओरिजिनल कास्ट को वापस लाया गया है। साथ ही अक्षय कुमार भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। खबर है कि रोहित इस बार फ्रेंचाइज़ का 20 साल पुराना नियम तोड़ने जा रहे हैं। इस बार वो मूवी में किसी किरदार का कोई रोमांटिक एंगल नहीं डालेंगे।
इस वजह से अजय के ऑपोजिट किसी एक्ट्रेस को कास्ट नहीं किया गया है। गोलमाल का पहला पार्ट 20 साल पहले साल 2006 में आया था। तब फिल्म में अजय और एक्ट्रेस रिमी सेन के बीच लव एंगल दिखाया गया था। सेकंड और थर्ड पार्ट में करीना कपूर खान को उनके साथ पेअर किया गया था। चौथी मूवी यानी गोलमाल अगेन में परिनीति चोपड़ा और उनके बीच प्यार मनोहार वाला प्लॉट था। मगर ऐसा कुछ गोलमाल फाइव में देखने को नहीं मिलेगा।
वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इस मूवी में अजय किसी एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते नजर नहीं आएंगे। इस वजह से उनके ऑोजिट किसी भी हीरोइन को कास्ट नहीं किया गया। फिल्म में प्रियामनी जरूर है मगर फिल्म में किसी के साथ उनका कोई प्रेम संबंध नहीं दिखाया जाएगा। रोहित शेट्टी ने इस तरह का फैसला क्यों लिया इस पर कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है मगर अनुमान यह है कि उन्होंने यह डिसीजन अक्षय कुमार के कारण लिया है।
अक्षय गोलमाल 5 के मेन विलेन हैं। मूवी में अजय और उनके बीच टॉम एंड जेरी वाला धमाचौकड़ी देखने को मिलेगा। इसलिए रोहित कहानी का पूरा फोकस उनकी नोकझोंक पर ही रखना चाहते हैं। रोमांटिक एंगल डालकर वह लोगों को इससे भटकाना नहीं चाहते। वैसे एक समय पर ऐसी चर्चा थी कि इस फिल्म की मेन विलेन कोई एक्ट्रेस होंगी। मगर अक्षय की एंट्री ने खेल बदल दिया।
वैसे मूवी में दीपिका पादुकोण का भी कैमियो देखने को मिल सकता है। इंटरनेट पर ऐसी खबरें चल रही है कि वो एक पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखाई पड़ेंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो शक्ति शेट्टी वाले उसी किरदार में होंगी जो वह सिंघम अगेन में निभा चुकी हैं।
मूवी के क्लाइमेक्स में अजय और उनकी टीम अक्षय को पकड़ने के लिए दीपिका की मदद लेती है। मगर अभी मेकर्स ने अपनी तरफ से इस बात को कंफर्म नहीं किया है। जहां तक दूसरे एक्टर्स की बात है, अक्षय, अजय के अलावा श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, अर्षद बारसी, कुणाल खेमू और शरमन जोशी भी इस फिल्म में काम कर रहे हैं। यह तमाम जानकारी मेरे साथी सुभांजल ने जुटाई है। आपकी इस पूरी खबर पर क्या राय है? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। मैं हूं कनिष्का। देखते रहिए ललन टॉप सिनेमा। शुक्रिया।
