अजय की गोलमाल 5 में हुई अक्षय की एंट्री, कौनसा किरदार निभाएंगे एक्टर?

रोहित शेट्टी गोलमाल 5 बनाने जा रहे हैं। इसकी शूटिंग 15 फरवरी से मुंबई में शुरू होनी है। अब इस फ्रेंचाइज़ में एक ऐसे एक्टर की एंट्री होगई है जिससे इसके कॉमेडी का लेवल कई बिलांग ऊपर जाने वाला है।

इस मल्टीस्टारर फिल्म में अजय देवगन का सामना एक तगड़े विलेन से होने वाला है और इस विलेन का रोल करेंगे अक्षय कुमार। लंबे समय से ऐसी खबरें चल रही थी कि गोलमाल 5 में अपनी फ्रेंचाइज की सभी फिल्मों से अलग होने वाली है।

रोहित शेट्टी इसे बिल्कुल अलग तरीके से बनाना चाहते हैं। एक विलेन का रोल तैयार किया गया है जिसके लिए किसी बड़े एक्टर की तलाशचल रही थी। रिपोर्ट्स आई कि इसके लिए किसी एक्ट्रेस को कास्ट किया जाएगा।

इस दौरान तबू करीना कपूर खान के नाम सुनने में आए। मगर अब जो खबर आई है उससे पूरा खेल पलट गया है। वैरायटी इंडिया ने अपनी पहली रिपोर्ट में जानकारी दी कि गोलमाल 5 [संगीत] के मेन विलेन अक्षय कुमार होने वाले हैं। हालांकि करीना और सारा को भी इस फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है। अक्षय अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। इस बात की गवाही उनकी फिल्मोग्राफी भी देती है। इन दिनों अक्षय हिंदी सिनेमा की तीन बड़ी कॉमेडी फ्रेंचाइज़ से जुड़े हुए हैं। यहफ्रेंचाइज़ है हेराफेरी, हाउसफुल और वेलकम। गोलमल 5 में एंट्री से उनका स्लेट और बड़ा हो जाएगा। यहां एमएसीयू फ्रेंचाइज़ को हम नहीं जोड़ रहे हैं क्योंकि स्त्री 2 में अक्षय ने सिर्फ कैमियो ही किया था। हालांकि रिपोर्ट्स यह भी है कि वह मैडक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स के सबसे बड़े विलेन के तौर पर डेवलप किए जा रहे हैं। मगर इसकी पुष्टि होनी बाकी है।

गोलमाल 5 में अक्षय की एंट्री इसलिए भी खास है क्योंकि यहां अजय और वो एक बार फिर स्क्रीन शेयर करेंगे। दोनों सुहाग खाकी और इंसान जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। हाल केवर्षों में वह सिंघम अगेन और सूर्यवंशी में भी साथ नजर आ चुके हैं। मगर गोलमाल फाइव इसलिए अहम है क्योंकि यहां अजय हीरो और अक्षय विलेन होंगे।

के बाद यह लगातार दूसरी ऐसी फिल्म है जिसमें अक्षय नेगेटिव रोल करेंगे। हालांकि अब तक मेकर्स ने उनकी कास्टिंग को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। जहां तक गोलमाल फाइव की बात है, इसे रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में अजय और अक्षय के अलावा अशद बार वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और कुणाल खेमू नजर आएंगे।

यही नहीं गोलमाल में नजर आए शर्मनजोशी का भी इस मूवी में [संगीत] कमबैक हो सकता है।

Leave a Comment