ऐश्वर्या राय पर इस एक्ट्रेस ने लगाया बॉयफ्रेंड चुराने का इल्जाम।

ऐश्वर्या राय पर दिल फेंक एक्ट्रेस लगाया बॉयफ्रेंड चुराने का इल्जाम दिलजली हसीना के आरोप सुन लोग हुए हैरान सबूत के लिए दिखाए ऐश के लिखे लव लेटर तो बदनामी होती देख खूब रोई मिस वर्ल्ड शॉकिंग है लेकिन सच है अमिताभ बच्चन की संस्कारी बहू ऐश्वर्या राय पर लग चुका है।

बॉयफ्रेंड चुराने का इल्जाम यूं तो बच्चन बहू बनकर ऐश्वर्या राय अपनी शादीशुदा जिंदगी में व्यस्त हो गई हैं। बिग बी की बहू रानी अब विवादों से 100 कदम दूर ही रहती हैं। लेकिन ऐसा भी नहीं है कि कभी ऐश्वर्या का नाम विवादों में नहीं घिरा। सलमान खान संग अगली ब्रेकअप और विवेक ओबरॉय को धोखा देने तक के आरोप ऐश्वर्या पर लग चुके हैं। लेकिन बहुत कम ही लोग यह जानते हैं कि ऐश्वर्या पर बॉयफ्रेंड चुराने के इल्जाम भी लग चुके हैं।

बॉलीवुड की एक दिलजिली और दिलेंग हसीना ने नीली अंखियों वाली ऐश्वर्या पर लगाया था बॉयफ्रेंड छीनने का आरोप। और इन इल्जामों को सुन ना सिर्फ ऐश्वर्या बल्कि उनके साथ काम करने वाला हर शख्स हैरान रह गया था। वो दिल फेंक दिलचली हसीना कोई और नहीं बल्कि मनीषा कोयराला है। और यह किस्सा है 90 के दशक का। जब ऐश्वर्या मिस वर्ल्ड का ताज जीतने के बाद बॉलीवुड में कदम जमाने की कोशिशों में लगी हुई थी। वहीं मनीषा कोयराला उस दौर की सबसे सक्सेसफुल एक्ट्रेसेस में से एक हुआ करती थी। उसी दौर में ऐश्वर्या और मनीषा के बीच बॉयफ्रेंड को लेकर ऐसी कैट फाइट शुरू हुई जिसका किस्सा बॉलीवुड गॉसिप्स मैगजीन में नमक मिर्च लगाकर छपा करता था।

यह विवाद तब शुरू हुआ जब मनीषा ने कथित तौर पर लव लेटर मिलने के बाद अपने बॉयफ्रेंड राजीव पर ऐश्वर्या के साथ रिश्ता रखने का आरोप लगाया। दरअसल एक मीडिया इंटरव्यू में मनीषा ने राजीव मूलचंदानी के साथ रिश्ते में होने का खुलासा करते हुए बताया कि राजीव के साथ उनका रिश्ता ऐश्वर्या की वजह से टूट गया था। मनीषा कोयराला ने आरोप लगाए थे कि उन्होंने ऐश्वर्या के कुछ लव लेटर्स भी देखे थे जो कि उन्होंने राजीव को लिखे थे।

मनीषा के मुताबिक ऐश्वर्या राय ने उनके बॉयफ्रेंड राजीव मूलचंदानी को उनसे छीन लिया था। जिसके बाद दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया था। जानकारी के लिए बता दें कि राजीव मूल चंदानी अपने जमाने के मशहूर मॉडल हुआ करते थे। तो वहीं मॉडलिंग में करियर जमाते वक्त ऐश्वर्या राजीव की अच्छी दोस्त भी हुआ करती थी। उसी दौर में राजीव और ऐश्वर्या कैफे की खबरें भी उड़ी थी। तो वहीं बाद में इस लव एंगल में मनीषा कोयराला का भी नाम ऐड हो गया था। वहीं मनीषा के इन आरोपों से ऐश्वर्या की इमेज को गहरा झटका लगा था।

हालांकि उस वक्त ऐश्वर्या ने चुप्पी साधे रखी थी। लेकिन इस वाक्य के बरसों बाद एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने मनीषा के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली थी और गुस्सा जाहिर किया था। साल 1999 के दिसंबर में ऐश्वर्या राय ने भी एक लीडिंग मैगजीीन शो टाइम को इंटरव्यू दिया था। जिसमें उन्होंने मनीषा की उस हरकत के लिए उन्हें जमकर लताड़ा था। तब ऐश्वर्या ने ना सिर्फ मनीषा के खुलासे को कोरी बकवास बताया था बल्कि अपना हाल भी बयान किया था कि इन आरोपों ने उन्हें कितना गहरा झटका दिया था। ऐश्वर्या के मुताबिक मनीषा का इंटरव्यू मीडिया में आने के बाद से ही वह बेहद परेशान हो गई थी। वो दिनरा इसके बारे में सोचा करती थी और सिर्फ रोती रहती थी। मनीषा के आरोपों के समय पर सवाल उठाते हुए ऐश्वर्या ने कहा था कि अगर 2 महीने में ही उनके ब्रेकअप का कारण यह था तो वो जुलाई 1994 में ही सामने क्यों नहीं आया?

इसे सामने लाने के लिए 9 महीने क्यों इंतजार किया गया? अपने इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने मनीषा पर तंज कसते हुए यह भी कहा था कि जब मनीषा ने रेखा और श्रीदेवी जैसी सीनियर एक्ट्रेसेस की कदर नहीं की तो फिर मेरी क्या भी साथ है? इसके साथ ही ऐश्वर्या ने यह भी बताया कि मनीषा के इन आरोपों ने उन्हें काफी हिला दिया था।

अपने हालातों के बारे में बताते हुए ऐश ने कहा था कि मनीषा के आरोपों ने मुझे शुरुआत में बहुत इफेक्ट किया था। मैं पागलों की तरह रोती रही थी। मेरे आसपास जो कुछ भी हो रहा था, मैं उससे बहुत दुखी थी। हालांकि अब ऐश्वर्या और मनीषा दोनों ही अपनी जिंदगी में काफी आगे बढ़ चुकी हैं। ऐश्वर्या पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रही हैं। वहीं पति सम्राट दहल से तलाक और कैंसर से उभने के बाद मनीषा कोयराला भी अपनी बिखरी हुई जिंदगी को संभालने में बिजी हैं।

Leave a Comment