ऐश्वर्या शर्मा संग तलाक की खबरों के बीच मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे नील भट्ट।

पिछले काफी महीनों से नील भट्ट और ऐश्वर्या के तलाक की खबरों ने सोशल मीडिया पर चर्चा बनाई है। हालांकि कुछ समय पहले ऐश्वर्या ने एक पोस्ट की थी जिसमे उन्होंने जिंदगी में आगे बढ़ने की बात की थी।

साथ ही काफी वक्त से नील और ऐश्वर्या ने एक साथ कोई फोटो पोस्ट नही की जिसकी वजह से फैंस तलाक की अटकलों में फसे है। इतना ही नही हाल ही में एक वीडियो सामने आया जिसमे नील किसी मिस्ट्री गर्ल के साथ भी घूमते हुए नज़र आए है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की शादीशुदा जिंदगी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और कहा जा रहा है कि वे जल्द अलग हो सकते हैं। इसी बीच नील भट्ट को मुंबई की सड़कों पर एक मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट किया गया है।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि नील एक लड़की के साथ नजर आ रहे हैं। जैसे ही पैपराजी ने उन्हें देखा तो वह लड़की तेजी से वहां से निकलती हुई दिखाई दी, जबकि नील भट्ट भी कैमरे से बचते हुए नजर आए।

हालांकि बात करें तलाक की तो इस पर नील या ऐश्वर्या ने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

Leave a Comment