अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का रिश्ता अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में आ ही जाता है। कुछ समय पहले दोनों के तलाक को लेकर कुछ अफवाहें तेजी से फैली थी। लेकिन स्टार्स ने एक साथ शिरकत कर इन अफवाहों पर पूर्ण विराम लगा दिया था। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने अपनी शादी और बेटी की परवरिश को लेकर खुलकर बात की।
अभिषेक ने अपने और ऐश्वर्या के रिश्ते को लेकर कहा कि मेरे और ऐश्वर्या के रिश्ते की नीव एक पार्टनरशिप पर टिकी हुई है ना कि किसी कंपटीशन पर और ना ही किसी जेंडर रोल्स पर। मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं होती कि ऐश्वर्या अपने काम को लेकर इतनी सीरियस है।
अभिषेक ने आगे कहा कि मैं ऐश्वर्या को अपने करियर की शुरुआत से जानता हूं। हम पहले दोस्त थे। फिर कोर्टशिप, सगाई और शादी सब कुछ बैलेंस रहा। कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि काम और घर परिवार को लेकर किसी का चुनाव करना पड़ा हो। वहीं ईगो पर अभिषेक बोले कि रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए यह जरूरी नहीं कि किसी को पीछे कर दिया जाए। मैं इस तरह का इंसान नहीं कि चाहूं कि मेरी जीत के लिए कोई पीछे रुक जाए।
मैं पत्नी को सिर्फ मर्दाना महसूस करवाने के लिए उसके करियर से उसे समझौता नहीं करने दे सकता। मेरी और ऐश्वर्या की सोच काफी मिलती जुलती है। हमारे बीच में कोई कंपटीशन नहीं छिड़ता।
