ऐश्वर्या के चलते शाहरुख खान को थप्पड़ क्यों मारना चाहती थीं जया?

शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। इनमें जोश, मोहब्बतें और देवदास शामिल है। एक समय पर दोनों में काफी गहरी दोस्ती थी। मगर फिर कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद उनके रिश्ते में दरार आ गई। इतनी कि जया बच्चन ने खुलेआम यह तक कह दिया कि वह शाहरुख को थप्पड़ मारना चाहती हैं। दरअसल 2000 के शुरुआती दौर में शाहरुख और ऐश्वर्या करियर के पीक पर थे। जोश और देवदास में उनकी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया था। इसलिए उन्हें दोबारा साथ देखने की मांग बढ़ी। मगर अचानक उनके बीच खटास आ गई।

शुरुआत में इसके पीछे की असली वजह क्लियर नहीं थी। मगर बाद में ऐश्वर्या ने खुद इस पर बात की। जो वजह सामने आई वो यह थी कि उन्हें शाहरुख की कुछ बड़ी फिल्मों से ड्रॉप कर दिया गया था। इनमें चलते-चलते वीराजारा जैसी फिल्में शामिल थी। इससे उनका करियर ढलान पर चला गया। हालांकि बाद में शाहरुख ने उनसे माफी जरूर मांगी। दोनों ने बाद में समझौता भी किया मगर तब तक देर हो चुकी थी और उनकी दोस्ती पहले जैसी कभी नहीं हो सकी।

दोनों एक्टर्स के बीच आई इस दूरी ने बच्चन परिवार को काफी दुख पहुंचाया। ऐश्वर्या की सास जया बच्चन जो शाहरुख को काफी करीबी मानती हैं। उन्होंने इस घटना पर रिएक्ट किया था। साल 2008 में पीपल्स मैगजीन से हुई बातचीत में उनसे पूछा गया कि क्या उनके मन में शाहरुख को लेकर कोई नाराजगी है? जवाब में जया ने कहा हां। बिल्कुल है।

मुझे उनसे बात करने का मौका नहीं मिला। मगर मैं उनसे इस बारे में जरूर बोलूंगी। अगर वह मेरे घर में होते तो मैं उन्हें एक थप्पड़ लगाती। ठीक उसी तरह जैसे मैं अपने बेटे को लगाती। लेकिन मैं उनसे अंदरूनी रूप से कनेक्टेड हूं। बात बस इतनी सी है। खास बात यह है कि नाराजगी होने के बावजूद जया ने शाहरुख के प्रति हमेशा अपना लगाव ही जताया। उन्होंने यह तक कहा कि उनमें शाहरुख को लेकर काफी प्यार है और यही बात उनकी कमजोरी बन जाती है।

खबरें ऐसी भी थी कि शाहरुख ऐश्वर्या से अपनी अनबन के चलते ही उनकी शादी में नहीं गए थे। मगर जया ने ऐसी किसी भी बात से साफ इंकार कर दिया।

Leave a Comment