लाल सूट, मांग में सिंदूर, माथे पर सुनहरी बिंदी, पति के लिए नई नवीली दुल्हन सी सजी ऐश्वर्या, बच्चन बहू ने रखा करवा चौथ का व्रत। पलकें झपकाए बिना अभिषेक देखते रहे बीवी की सुनहरी चमक। करवा चौथ का त्यौहार बीते कई दिन गुजर चुके हैं और अब सारे के सारे सितारे दिवाली पार्टीज के जश्न में डूबे हैं। लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
बच्चन बहू ऐश्वर्या राय के करवा चौथ स्पेशल लुक की तस्वीरें जब बिग बी की लाडली बहू रानी ने अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा और इस मौके पर सिर से पैर तक सुहाग के लाल रंग में रंगीन नजर आई ऐशिया। दरअसल इन तस्वीरों को ऐश्वर्या के एक फैन पेज ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। बताया जा रहा है कि यह ऐश्वर्या के करवा चौथ लुक की तस्वीरें हैं जब बिग बी के बेटा बहू एक साथ इस खूबसूरत त्यौहार को सेलिब्रेट करते और एक दूजे के प्यार में डूबे नजर आए।

तस्वीरों में ऐश्वर्या को गोल्डन बॉर्डर वाले लाल रंग के प्लेन सूट में देखा जा सकता है। सूट के साथ ऐश ने मैचिंग दुपट्टा लिया है। जिसके बॉर्डर पर गोल्डन कलर की हैवी गोटा पट्टी लगी हुई है। बालों को खुला छोड़ मांग में लाल सिंदूर माथे पर छोटी सी गोल्डन बिंदी और रेड लिपस्टिक के साथ ऐश ने अपना लुक कंप्लीट किया है। इस दौरान ऐश्वर्या अभिषेक एक दूजे की आंखों में आंखें डाले बेहद प्यार से बातें करते भी नजर आए। अभी ऐश की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। जिन पर फैंस भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

एक यूजर ने ऐश की खूबसूरती की तारीफ करते हुए लिखा वह इतनी सुंदर है कि उसकी एक झलक पाने के लिए कोई भी व्यक्ति चांद को चमका सकता है या आसमान में और भी अधिक इंतजार कर सकता है। एक ने तुकबंदी करते हुए लिखा कि वरवा के लिए करवा चौथ।
वहीं एक ने प्यार लुटाते हुए लिखा जोड़ी बनी रहे। हालांकि आपको बता दें कि ना तो यह तस्वीरें ऐश्वर्या के करवा चौथ सेलिब्रेशन की है और ना ही यह हाल फिलहाल की हैं। यह तस्वीरें दो-चार हफ्ते और महीनों पुरानी नहीं बल्कि पूरे 6 साल पुरानी हैं। जी हां, इन तस्वीरों का सच यही है कि यह तस्वीरें मुकेश और नीता अंबानी के भांजे अर्जुन कोठारी की प्रीवेडिंग सेलिब्रेशन की है। अर्जुन मुकेश अंबानी की छोटी बहन नीना कोठारी के बेटे हैं।
ऐसे में अर्जुन की शादी के मौके पर मुकेश अंबानी ने अपने घर एंटीलिया में एक लेविश पार्टी होस्ट की थी जिसमें कई बॉलीवुड सितारे भी शामिल हुए थे। तो बच्चन परिवार से ऐश्वर्या अभिषेक अंबानी के जलसा में शामिल हुए थे। इस मौके पर ऐश्वर्या ने स्या साची मुखर्जी का डिजाइन किया हुआ सूट पहना था जिसमें वह बाला की खूबसूरत दिख रही थी।
