हवा में लटक गई ऐश्वर्या तो हलक में अटक गई एक्टर डायरेक्टर की सांसे। फिल्म के सेट पर बच्चन बहू के साथ हुआ खौफनाक हादसा। हवा में उड़ते हॉट एयर बलून से जमीन पर धड़ाम गिरी ऐश्वर्या। बॉबी देओल ने सुनाया ऐश्वर्या के एक्सीडेंट और उनकी डेडिकेशन का किस्सा।
बच्चन बहू ऐश्वर्या राय जब से बेटी आराध्या की मां बनी है तब से उन्होंने अपने फिल्मी करियर को बैकफुट पर रख दिया है। ऐश्वर्या अब फिल्मों में कम ही एक्टिव हैं।
लेकिन एक दौर था जब ऐश्वर्या अपने काम के लिए इस हद तक समर्पित थी कि काम के चक्कर में वो अपनी चोट को भी नजरअंदाज कर जाती थी। और ऐसा ही एक किस्सा है ऐश्वर्या की पहली फिल्म और प्यार हो गया का। जब ऐश्वर्या ऑलमोस्ट मौत के मुंह से वापस लौट कर आई थी। जैसा कि सब जानते हैं कि ऐश्वर्या राय की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म और प्यार हो गया थी।
इस फिल्म ने उस दौर में उन्हें सिर्फ खूबसूरती ही नहीं बल्कि हौसले से भी परखा था। लेकिन इसी फिल्म के एक बेहद रोमांटिक सीन की शूटिंग के दौरान एक ऐसा हादसा हुआ जब कुछ पल के लिए सब कुछ थम गया था। अब आप यही सोच रहे होंगे कि आखिर सेट पर शूटिंग के दौरान ऐसा क्या हुआ जिसने सबको हिला कर रख दिया था। तो आइए बिना देर किए आपको इस पूरे किस्से के बारे में बताते हैं।
दरअसल हाल ही में एक्टर बॉबी देओल ने एक इंटरव्यू में अपनी फिल्म के उस किस्से का जिक्र किया है जिसने अचानक एक डरावने हादसे का रूप ले लिया था। बॉबी ने बताया कि वो सीन अचानक बहुत खूबसूरत लग रहा था लेकिन अचानक हवा का रुख बदल गया।
बलून नीचे गिरने लगा। ऐश्वर्या को सिर पर चोट लगी और मैं कुछ पल के लिए सुन रह गया। वो पल बहुत डरावना था। हादसे की बात करें तो साल 1997 में स्विट्जरलैंड की बर्फीली वादियों में जब और प्यार हो गया की शूटिंग हो रही थी तब सेट पर सब कुछ बेहद सुकून भरा और शांत था जहां एक रोमांटिक सीन हॉट एयर बैलून के अंदर शूट हो रहा था। बॉबी देओल ने बताया कि ऐश्वर्या शुरुआत में थोड़ा डरी हुई थी क्योंकि यह उनकी पहली हिंदी फिल्म थी और उन्हें इस तरह की शूटिंग का अनुभव भी कम था। बॉबी के मुताबिक जब शूट के दौरान बैलून नीचे उतरने लगा तो लैंडिंग में गड़बड़ी हो गई।
जिसकी वजह से ऐश्वर्या का बैलेंस बिगड़ा और उन्हें सिर पर चोट लग गई। इस हादसे से बॉबी भी कुछ समय के लिए हक्का-बक्का रह गए थे। इतना सब कुछ होने के बावजूद ऐश्वर्या ने हिम्मत नहीं खोई। उन्होंने थोड़ा आराम किया और फिर कैमरे के सामने वापस आकर फिल्म की शूटिंग आगे बढ़ाई।
इस घटना ने सिर्फ फिल्म को यादगार नहीं बनाया बल्कि यह भी दिखाया कि ऐश्वर्या खूबसूरत होने के साथ-साथ बेहद हिम्मत वाली भी हैं और अपने काम को लेकर बेहद डेडिकेटेड हैं। उस दौर की शूटिंग के बारे में बॉबी ने आगे बताया कि उस दौर की शूटिंग आज जैसी आरामदायक नहीं थी। ना वैनिटी वैन ना लग्जरी सेट पूरी यूनिट सुबह 7:00 बजे निकलती थी और दिन भर खुले आसमान के नीचे शूटिंग होती। कभी-कभी तो घास पर बैठकर भी लंच कर लेते थे।
लेकिन उस वक्त सबके अंदर जुनून था। फिल्म के डायरेक्टर राहुल रेवेल अपनी टीम को बस इतना कहते जहां सूरज की रोशनी है वहीं कैमरा लगाओ और बस शूट शुरू हो जाता था। वर्क फ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय हाल ही में पेरिस फैशन वीक में रैंपक करते हुए दिखाई दी थी। इस दौरान ऐश्वर्या ने अपने मेकओवर के चलते खूब सुर्खियां भी बटोरी थी। वहीं बॉबी देओल आर्यन खान की सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में नजर आए थे। आर्यन खान की इस डेब्यू सीरीज में बॉबी देओल के काम को खूब पसंद किया गया था।
