“होली नहीं खेलेंगे.. मेरी सास”‘फीकी’ थी ऐश्वर्या की होली ! जश्न’ की जगह क्यों पसरा ‘मातम’ ?

ना उड़े रंग गुलाल ना सुनाई दी ढोल की ताल होली के हुड़दंग के बीच ऐश्वर्य के ससुराल में पसरा मातम जहां होना था जोरदार जश्न वहां छाया रहा सन्नाटा होली के रंगों के बिना सुना रहा जलसा होली के त्यौहार की बात हो तो सभी की जुबान पर रंग बरसे गाना आ जाता है।

महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म सिलसिला का गाना रंग बरसे आज भी होली की शान है। या यूं कहें कि होली एंथम बना हुआ है। अमिताभ बच्चन को भी होली खेलना बेहद पसंद है। राज कपूर के आर के स्टूडियो की आइकनिक होली के बाद अमिताभ बच्चन की होली पूरे बॉलीवुड में फेमस रही है।

लेकिन बच्चन परिवार की एक होली ऐसी भी रही थी जब वहां ना रंग गुलाल उड़े थे ना होली का हुड़दंग हुआ था। जश्न की बजाय अमिताभ बच्चन के बंगले में सन्नाटा पसरा था। वो भी तब जब बच्चन परिवार में बहू की पहली होली का जश्न होना था। जी हां, फीकी रही थी बच्चन परिवार की बहू रानी ऐश्वर्या की पहली होली। यह तो सभी जानते हैं कि 20 अप्रैल 2007 को अभिषेक [संगीत] बच्चन और ऐश्वर्या राय शादी के बंधन में बंधे थे। अभी ऐश की जोड़ी को फैंस का खूब प्यार और आशीर्वाद मिला था।

वहीं इनकी शादी के बाद जब होली के त्यौहार ने दस्तक दी थी तब हर कोई यही इंतजार कर रहा था कि बहू की पहली होली को बच्चन परिवार में कैसा सेलिब्रेट किया जाएगा। लेकिन अफसोस तब खुद जया बच्चन ने ऐलान कर सभी को मायूस कर दिया था कि इस साल बच्चन परिवार में होली का जश्न नहीं मनाया जाएगा। उसकी वजह थी ऐश्वर्या की दादी सास तेजी बच्चन का निधन।

दरअसल अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी के 8 महीने बाद 21 सितंबर 2007 को अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन का निधन हो गया था। अमिताभ अपने माता-पिता के बेहद करीब रहे थे। ऐसे में बाबूजी के निधन के बाद बिग बी के सिर से उनकी मां का साया उठा, तब अमिताभ बुरी तरह से टूट गए थे। लंबे वक्त तक बच्चन परिवार में मातम पसरा रहा। वहीं जब तेजी बच्चन के निधन के 3 महीने बाद ही होली का त्यौहार आया तब बच्चन परिवार ने होली सेलिब्रेट ना करने का फैसला लिया।

तब जया बच्चन ने होली ना खेलने की जानकारी देते हुए कहा था कि इस साल हम होली नहीं मना रहे क्योंकि मेरी सास गुजर गई। यानी नई बहू के स्वागत में जब रंगों की बारिश होनी थी। जब ऐश्वर्या की पहली होली को यादगार बनना था तब जलसा के दरवाजों के भीतर मातम पसरा था। हालांकि उस होली के बीत जाने के बाद ऐश्वर्या ने अपने ससुराल में कई यादगार होली मनाई है।

अमिताभ बच्चन की बढ़ती उम्र को देखते हुए जलसा में अब लेविश होली पार्टी तो नहीं की जाती है। लेकिन सादगी के बीच जलसा में खूब रंग बरसते हैं। जिसकी झलक बच्चंस हमेशा दिखाते रहते हैं।

Leave a Comment