बीच हवा में आमने-सामने, हो जाता एयर इंडिया से भी बड़ा हादसा…

आसमान में उड़ते दो विमान और बीच हवा में हुई ऐसी चूक जिसने पल भर में सैकड़ों जिंदगियों को खतरे में डाल दिया। क्या चाइना का पायलट गलत था? क्या रूस की एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से हुई गलती और कैसे टली एक बड़ी ट्रेजडी जो पूरी दुनिया की हेडलाइन बन सकती थी। आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं एक एिएशन ड्रामा जो अगर कुछ सेकंड और देर हो जाता तो इतिहास की सबसे खौफनाक हवाई टक्कर बन सकता था।

यह घटना है रूस के तवा इलाके की जहां एक ओर एयर चाइना की फ्लाइट CA967 जो चीन से मिलान जा रही थी। अपनी तय ऊंचाई पर उड़ रही थी। वहीं दूसरी ओर चीन की तरफ लौट रहा एसएफ एयरलाइंस का एक कारगो विमान उसी रास्ते पर विपरीत दिशा में बढ़ रहा था। दोनों प्लेन अलग-अलग दिशा में थे लेकिन ऊंचाई का फासला ही था जो उन्हें सुरक्षित रखे हुआ था।

तभी आसमान में कुछ ऐसा हुआ जिसने रूस के एयर ट्रैफिक कंट्रोल तक को हक्का-बक्का कर दिया। एयर चाइना का प्लेन बिना किसी इजाजत के अपनी ऊंचाई बढ़ाने लगा। वो 34,00 फीट से सीधा 36,000 फीट पर पहुंच गया। दूसरी तरफ कारगो प्लेन 35,000 फीट पर उड़ रहा था। यानी दोनों प्लेन अब सिर्फ 300 फीट की दूरी पर आमने-सामने थे। रूस के एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने तुरंत संपर्क किया। क्या आपने ऊंचाई बढ़ाने की इजाजत ली थी? और एयर चाइना के पायलट का जवाब चौंकाने वाला था। नहीं धन्यवाद। ना कोई इजाजत ना कोई माफी।

सिर्फ एक ठंडा जवाब। दोनों विमानों के सिस्टम में टीसीएएस अलार्म बजने लगा। यानी कि टक्कर बस कुछ सेकंड ही दूर पर थी। एसएफ एयरलाइंस के कार्गो पायलट ने स्थिति को तुरंत भापा। उसने सामने से आते एयरबस A350 को देखा और कंट्रोलर को अलर्ट किया। तुरंत दोनों पायलटों को निर्देश दिए गए। एक प्लेन बाएं मुड़ा दूसरा दाएं। यानी महज कुछ सेकंड में लिए गए इस फैसले ने सैकड़ों जाने बचा ली।

इस खौफनाक हादसे की बातचीत की रिकॉर्डिंग अब चीन के सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। रिकॉर्डिंग में साफ सुना जा सकता है कि कारगो पायलट पूछ रहा है आप ऊपर क्यों गए? क्या कंट्रोलर ने कहा था? जवाब आता है मुझे ठीक से समझ नहीं आया। वो लड़की यानी कि रूसी कंट्रोलर घबरा गई थी। एक छोटी सी चूक, एक गलत कम्युनिकेशन और हवा में तैरती हुई ।

कभी-कभी जिंदगी और मौत के बीच का फासला सिर्फ 300 फीट का होता है। शुक्र है कि इस बार पायलटों ने सही समय पर सही फैसला लिया। वरना यह कहानी शायद किसी ब्लैक बॉक्स की रिकॉर्डिंग में बंद रह जाती।

Leave a Comment