अहमदाबाद में आईकार्ड मांगने पर महिला को ट्रैफिक पुलिस ने मारा थप्पड़।

अहमदाबाद में पुलिस की बदसलूकी का हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया। वहां पर एक ट्रैफिक हेड कास्टेबल ने जब एक लड़की को रोका तो लड़की ने ट्रैफिक हेड कांस्टेबल से आई आई कार्ड दिखाने को कहा तो हेड कास्टेबल बौखलाया और उसने लड़की के थप्पड़ जड़ दिया। लड़की का यह आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस की वजह से उसके दांत और कान में चोटें आई हैं और उसकी शिकायत भी नहीं ली गई।

आप देखिए किस तरीके से बदसलूकी का ये पूरा वीडियो यहां पर सामने आया है। पुलिस कांस्टेबल का उतावलापन आप यहां पर देखिए आई कार्ड दिखाने को बकायदा लड़की ने यहां पर कहा तो पुलिस कांस्टेबल आई कार्ड नहीं दिखाते हैं। उसकी जगह वो लड़की को थप्पड़ मारते हैं।

आप देखिए सरेआम यह वीडियो अब लगातार वायरल भी हो रहा है। लड़की को थप्पड़ इसलिए उन्होंने यहां पर जड़ा क्योंकि उनका यह कहना था कि उसने हेलमेट नहीं पहना और इस इस तरीके की बदसलूकी यहां पर पुलिस कांस्टेबल की ओर से की गई।

Leave a Comment