गुजरात के अहमदाबाद से हादसे की खबर सामने आ रही है। शहर के घी कांटा इलाके में एक जजर इमारत अचानक भरभरा कर गिर गई जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। हादसे में तीन लोग मरवे में दब गए। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।
अधिकारियों के मुताबिक बात कर ले तो मलवे में फंसे लोगों को निकालने के लिए विशेष उपकरणों की मदद ली गई। स्थानीय लोगों और पड़ोसियों ने भी राहत कार्य में प्रशासन का सहयोग किया।
रेस्क्यू के दौरान घायल लोगों को बदले सेबाहर निकालकर पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने एहतियातन आसपास के इलाकों को सील कर दिया है ताकि किसी और तरह की अनहोनी ना हो। साथ ही हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
प्रशासन का कहना है कि मकान मालिक और इमारत के निर्माण स्थिति की जांच की जा रही है। फायर ब्रिगेड और स्थानीय प्रशासन ने लोगों से जजर इमारतों से दूर रहने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।
इस वक्त की बड़ी खबर आप देख रहे हैं। गुजरात के अहमदाबाद से खौफनाक हादसे की खबर सामनेआई है। जिसमें शहर के घी कांटा इलाके में एक जजर इमारत अचानक भरभरा कर गिर गई। जिससे इलाके में अफरातफरी का माहौल देखने को मिल रहा है।
