अहान पांडे का रूमर्स पर फूटा गुस्सा, अनीत पाड्ड संग रिश्ते पर खोले राज़।

आहान पांडे का डेटिंग रूमर्स पर फूटा गुस्सा। फिल्म मेकर करण जौहर को प्यारप्यार में दिया करारा जवाब। कोस्टार संग लव अफेयर की अफवाहओं पर भड़के एक्टर। की खबरों पर तोड़ी चुप्पी। अनीत संग रिश्ते पर खोले बड़े राज। बातोंबातों में दुनिया को बताई सच्चाई। लव केमिस्ट्री से हटाया पर्दा। आहान पांडे और अनीत पड्डा ने भले ही इसी साल बॉलीवुड में कदम रखा हो लेकिन उनकी जोड़ी को लेकर जो चर्चा है वो पुराने स्टार्स जैसी है।

उनकी पहली फिल्म सयारा ने तुरंत ही लोगों के दिलों में खास जगह बना ली थी। उनके फैन एडिट रातोंरात इतने वायरल हो गए थे कि गपशप के पन्नों ने उन्हें इंडस्ट्री का अगला इट कपल घोषित कर दिया और सोशल मीडिया ने मानो उनके बीच रोमांस को जन्म दे दिया।

जब से सयारा ने बड़े पर्दे पर दस्तक दी है तभी से दोनों के लव अफेयर की अफवाहएं आग की तरह फैलने लगी है। अब जब दोनों ऑन स्क्रीन इतने पसंद किए जा रहे थे तो सोचिए रियल लाइफ में इनकी केमिस्ट्री कैसी होगी? इस बात की सबसे बड़ी गवाह दोनों की सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें हैं। अहान और अनीत दोनों ही अक्सर एक साथ फोटोस शेयर करते रहते हैं। कई बार उन्हें एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए भी देखा गया।

तभी से लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि कुछ ना कुछ खिचड़ी तो इनके बीच जरूर पक रही है। अहान और अनीत के डेटिंग रूमर्स को और भी ज्यादा हवा तब मिली जब फिल्म मेकर करण जौहर ने हाल ही में दोनों को बॉलीवुड का अगला इट कपल कहकर बुलाया। उनके इस बयान ने अनीत और आहान के रिश्ते पर बहुत बड़ा हिंट दे दिया था। भले ही करन ने यह बात कहकर टाल दी थी कि उन्हें उनके रिलेशनशिप के बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता लेकिन इस बात से उन्होंने साफ-साफ जाहिर कर दिया था कि दोनों का रिश्ता सिर्फ दोस्ती ही नहीं बल्कि उससे कुछ ज्यादा है। हालांकि अब आहान ने इन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है।

जी हां, करण जौहर के इस स्टेटमेंट के बाद आहान ने अपने और अनीत के रिश्ते से पर्दा उठा दिया है। एक इंटरव्यू में आहान ने अनीत के साथ रिश्ते पर सीधे तौर पर पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने क्लियर किया है कि उनके और अनीत के बीच का रिश्ता गहरा तो है लेकिन यह रोमांटिक नहीं है। उन्होंने कई महीनों से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि अनीत मेरी सबसे अच्छी दोस्त है। पूरा इंटरनेट सोचता है कि हम साथ हैं लेकिन हम साथ नहीं हैं। दो लोग के बीच केमिस्ट्री हमेशा रोमांटिक नहीं होती बल्कि कंफर्ट, सेफ्टी और एक दूसरे को देखे जाने पर होती है। हम दोनों ने वो चीजें एक दूसरे को महसूस कराई है। भले ही अनीत मेरी गर्लफ्रेंड ना हो लेकिन मेरा रिश्ता उनके साथ कभी वैसा नहीं होगा।

आहान ने बताया कि सयारा के लिए दोनों ने साथ में बहुत मेहनत की है और एक सपने को सच होते देखा। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि वह सिंगल हैं और इस वक्त सिर्फ अपने काम पर ही फोकस करना चाह रहे हैं।

आन की बातों के बावजूद कई फैंस इस बात पर अड़े हुए हैं कि दोनों की ऑन स्क्रीन चमक असल जिंदगी में जरूर मौजूद होगी। खैर अब यह तो वक्त ही बताएगा कि असल जिंदगी में उनका रिश्ता कैसा है। लेकिन फिलहाल के लिए आहान अनीत के साथ अपने रिश्ते की खबरों पर विराम लगा चुके हैं।

Leave a Comment