ठुकराई 450 करोड़ की दौलत ना घर ना बंगला ना हीरे मोती अहाना ने पापा की विरासत में से मांगा यादों का हिस्सा चर्चा में छाई धर्मेंद्र की चौथी बेटी अहाना करोड़पति घराने की बहू तो लाइमलाइट से सख्त परहेज सुर्खियां बटोर रही है हेमा की छोटी लाडली अहाना देओल दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद से पूरा देओल खानदान चर्चा में बना हुआ है।
धर्मेंद्र अपने पीछे दो बीवियां, छह बच्चे और 13 नाती पोते से भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। भले ही धर्मेंद्र के दोनों परिवारों के बीच मनमुटाव की खबरें आती रहती हैं, लेकिन इस बात में कोई दो राय नहीं कि धर्मेंद्र अपने सारे बच्चों को बेहद प्यार करते थे। तो वहीं धर्मेंद्र के बच्चे भी अपने पिता पर जान लुटाते थे।
धर्मेंद्र के जाने के 3 दिन बाद हेमा ने अपनी चुप्पी तोड़ी और पति को खोने का दर्द पहली बार जाहिर किया। वहीं हेमा और धर्मेंद्र की छोटी बेटी अहाना भी चर्चा में बनी हुई है। अहाना का एक पुराना इंटरव्यू इस वक्त चर्चा में छाया हुआ है जिसमें उन्होंने अपने पिता की विरासत के बारे में बात की थी। अहाना ने तब पिता की दौलत को ठुकराते हुए साफ कहा था कि उन्हें पिता की विरासत में से उनकी फिएट कार चाहिए क्योंकि उस पहली गाड़ी से धर्मेंद्र की अनगिनत यादें जुड़ी हैं। अहाना का यह इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है जिसके साथ ही लोग अहाना के संस्कारों की तारीफ करते हुए उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाह रहे हैं। तो बता दें इनकी 40 साल की अहाना हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की छोटी बेटी हैं। बॉलीवुड के दो सुपरस्टार की बेटी होने के बावजूद अहाना ने अपने मम्मी पापा और बड़ी बहन ईशा के नक्शे कदम पर ना चलने का फैसला लिया था। लेकिन हां, डांस के प्रति प्यार और जुनून अहाना को अपनी मां हेमा मालिनी से विरासत में मिला है।
मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से ग्रेजुएट अहाना हेमा मालिनी की तरह ही ट्रेंड ओसी डांसर हैं। भले ही अहाना ने बॉलीवुड में करियर ना बनाया हो, लेकिन वो मां, हेमा और बहन ईशा के साथ कई बार डांस स्टेज शोज़ में परफॉर्म कर चुकी हैं। जहां वो अपनी नृत्य कला से लोगों को सम्मोहित कर देती हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि अहाना एक फिल्म में भी काम कर चुकी हैं।
साल 2002 में अहाना देओल ने अपने पिता, मां, भाइयों और बहन की तरह ही एक्टिंग की फील्ड में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म थी ना तुम जानो ना हम। इस फिल्म में अहाना के अलावा ऋतिक रोशन, ईशा देओल, सैफ अली खान अहम भूमिकाओं में थे। फिल्म में अहाना अपनी बड़ी बहन ईशा की बेस्ट फ्रेंड बनी थी। इस फिल्म के बाद ही अहाना ने सिल्वर स्क्रीन से दूरी बना ली थी। अहाना, हेमा मालिनी और ईशा देओल के साथ वाटर प्यूरीिफायर के विज्ञापन में भी नजर आ चुकी हैं। हालांकि स्टार डॉटर होने के बावजूद अहाना लाइमलाइट और कैमरों की निगाहों से दूर रहना ही पसंद करती हैं। वो अपनी पर्सनल लाइफ को भी बेहद प्राइवेट रखती हैं। अहाना ने अपना Instagram अकाउंट भी प्राइवेट किया हुआ है। बात करें उनकी मैरिड लाइफ की तो अहाना देओल के पति का नाम वैभव बोहरा है। वैभव दिल्ली के जाने-माने बिजनेसमैन हैं। जिनकी कंपनी में सैकड़ों लोग काम करते हैं।
वैभव और अहाना की पहली मुलाकात ईशा देओल की शादी में हुई थी। जिसके बाद इनकी दोस्ती हुई। फिर कुछ वक्त की डेटिंग के बाद ही दोनों ने शादी का फैसला लिया और इस रिश्ते को धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की मंजूरी भी मिल गई। साल 2014 में अहाना और वैभव की शादी बेहद धूमधाम से हुई थी। अपनी सबसे छोटी बेटी की शादी के हर फंक्शन में धर्मेंद्र ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया था।
बेटी का कन्यादान करते वक्त धर्मेंद्र अपने आंसू रोक नहीं पाए थे। अहाना और वैभव तीन बच्चों के पेरेंट्स हैं। कपल के बड़े बेटे का नाम डेरियन बोहरा है। अहाना जुड़वा बेटियों की मां भी हैं। एस्ट्राया बोहरा और आदि बोहरा जिनका जन्म 26 नवंबर 2020 को हुआ था। परिवार में सबसे छोटी बेटी होने के कारण अहाना परिवार में सभी की चहेती हैं।
