अर्जुन बिजलानी ने खरीदा सपनों का महल। पहाड़ों में बसा अर्जुन नेहा का आलीशान घर। लग्जरी लाइफस्ट देख हैरान रह गए सभी फैंस। घर का इनसाइड नजारा उड़ा देगा आपके होश। विलय की खूबसूरत तस्वीरें हो रही है जमकर वायरल। जी हां, टीवी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अर्जुन बिजलानी इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में हैं। लेकिन किसी शो या प्रोजेक्ट को लेकर नहीं बल्कि अपने नए आलीशान घर की वजह से। अर्जुन के घर की झलक ने फैंस को पूरी तरह से चौंका दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में अर्जुन का घर किसी सपनों के महल से कम नहीं लग रहा।
यह कहना तो गलत नहीं होगा कि अर्जुन बिजलानी ने अपनी मेहनत और सालों की कमाई से एक ऐसा घर बनाया है जिसे देखकर कोई भी यही कहेगा कि यह एक असली महल है। महाराज के कर्जत की खूबसूरत वादियों में बना यह घर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है और इसकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि इस घर की सबसे खास बात है इसका ऑल वाइट थीम जो घर में रखे शोपीस को और भी ज्यादा सुंदर दिखाती है। दीवारों से लेकर सोफा, पर्दे और सजावट की हर चीज सफेद रंग में सजी हुई है जो उसे एकदम क्लासी और साइलेंट लुक देती है। बड़े-बड़े कांच के दरवाजे और खिड़कियां घर को और भी खुला और रोशनी से भरा बनाते हैं।
इसके अलावा बाहर की हरियाली और अंदर का सुकून देखकर तो आप यही कहेंगे यह बिल्कुल परफेक्ट ड्रीम हाउस है। आगे अगर बात करें तो घर के बाहर का एरिया भी किसी लग्जरी रिसोर्ट से कम नहीं है। सामने बना बड़ा सा स्विमिंग पूल इस घर की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। इतना ही नहीं पूल साइड पर नेहा के साथ अर्जुन की मस्ती और रोमांटिक पल भी खूब वायरल हो रहे हैं। जहां दोनों पूल में एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। इस ड्रीम होम की बालकनी भी बेहद खास है।
जहां से हरेभरे पेड़ों और खुले वादियों का शानदार नजारा दिखता है। यहां एक कंफर्टेबल झूला और बैठने की जगह भी बनाई गई है। जहां आराम से सुकून के पल बिताए जा सके। अब बात करें घर के इंटीरियर की तो इसे देखकर आपकी आंखें भी खुली की खुली ही रह जाएंगी जो इसे एक शाही महल जैसा लुक दे रहा है। वाइट रेलिंग और वार्म लाइट्स के साथ यह सीढ़ियां रात में और भी ज्यादा चमकती हैं। सच कहें तो जैसे ही शाम होती है और घर में रंग बिरंगी लाइट्स चलती हैं। पूरा घर एक रॉयल मैनशन जैसा लगने लगता है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि लिविंग रूम में वाइट मार्बल फ्लोर और कंफर्टेबल सोफे इसे और भी ज्यादा शानदार बनाते हैं। वहीं डाइनिंग एरिया में लकड़ी के पैनल वाली छत को मॉडर्न टच देती है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि गुड़ी पड़वा के मौके पर अर्जुन और नेहा ने अपने इस नए घर में गृह प्रवेश किया था। जिसकी झलक उन्होंने फैंस के साथ Instagram पर भी शेयर की थी और इसके बाद से ही यह घर लगातार चर्चा में बना हुआ है। जहां फैंस भी इस घर की तारीफ करते नहीं थक रहे। वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन बिजलानी टीवी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है और इन दिनों वह लाफ्टर शेज 3 में नजर आ रहे हैं।
