6 साल का रिश्ता..2 बच्चे.. अर्जुन रामपाल ने की गर्लफ्रेंड गैब्रियला संग ‘गुपचुप’ सगाई।

6 साल का रिलेशनशिप दो बच्चे। गर्लफ्रेंड गैब्रियला संग अर्जुन रामपाल ने की गुपचुप सगाई। 53 साल की उम्र में दूसरी बार बनेंगे दूल्हा। 15 साल छोटी एक्ट्रेस से शादी करने को तैयार। बिना शादी के गर्लफ्रेंड संग हैं दो बच्चे। 6 साल के रिश्ते के बाद अब कमिटमेंट को तैयार एक्टर। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल इन दिनों धुरंधर की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं।

उनकी फिल्म को सिनेमाघरों में जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। इसी बीच अर्जुन ने फैंस की खुशी दोगुनी कर दी है। उन्होंने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में एक ऐसी गुड न्यूज़ सुनाई जिसे जानने के बाद एक्टर के चाहने वाले खुशी से झूम उठे हैं।

अर्जुन रामपाल ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गैब्रियला डेमेट्रिएडस से सगाई कंफर्म कर दी है। अब वो उनकी गर्लफ्रेंड से मंगेतर बन गई हैं। दरअसल हाल ही में अर्जुन और गैब्रियला ने रिया चक्रवर्ती के साथ एक पॉडकास्ट किया जिसमें अर्जुन और गैब्रियला ने अपनी लव स्टोरी को लेकर खुलकर बातचीत की। इसी दौरान गैब्रियला कहती हैं कि हमारी अभी शादी नहीं हुई है। इस पर अर्जुन बोलते हैं लेकिन हमारी सगाई हो गई है। जी हां, छ साल का रिलेशनशिप और दो बच्चों के माता-पिता बनने के बाद अर्जुन और गैब्रियला ने फाइनली सगाई कर ली है।

सगाई के अनाउंसमेंट के बाद गैब्रियला कहती हैं कि उन्होंने अर्जुन से सिर्फ उनके लुक्स की वजह से बातचीत करना शुरू नहीं किया था और उम्मीद है कि एक्टर भी इसी वजह से उनके पीछे नहीं आए होंगे। हालांकि अर्जुन ने बड़ा मजेदार जवाब दिया। अर्जुन रामपाल ने कहा कि गैब्रियाला को अप्रोच करने का सबसे बड़ा रीजन उनके लुक्स ही थे। फिर उनकी पर्सनालिटी भी उन्हें बहुत पसंद आई। वहीं आपको थोड़ा अर्जुन की मंगेतर गैब्रिअला के बारे में बता देते हैं। गैब्रियला का जन्म साउथ अफ्रीका में हुआ था। महज 16 साल की उम्र में उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। मॉडलिंग के साथ-साथ गैब्रियाला ने पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान दिया। उन्होंने फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की है। उन्होंने फिल्म और म्यूजिक वीडियोस में भी काम किया है। लेकिन उनकी असली पहचान फैशन इंडस्ट्री में एक बिजनेस वूमन के रूप में ही बनी है।

उन्होंने अपना खुद का क्लोथिंग ब्रांड ल्च किया। इसके साथ ही एक विंटेज फैशन प्लेटफार्म की शुरुआत भी की। जानकारी के लिए आपको बता दें अर्जुन और गैब्रियला 2018 में म्यूच्यूल फ्रेंड्स के जरिए मिले और कुछ ही महीनों के बाद डेट करना शुरू कर दिया दोनों ने।

बता दें 2019 में बिना शादी किए उनके पहले बेटे एरिक का जन्म हुआ था और 2023 में उनके दूसरे बेटे आरव इस दुनिया में आए। बता दें अर्जुन और गैब्रियला में 15 साल का एज गैप है। वहीं आपको यह भी बता दें गैब्रियाला से पहले अर्जुन रामपाल की शादी मेहर जैसिया से हुई थी।

दोनों ने 1998 में शादी की थी और उनकी दो बेटियां माहिका और मायरा हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो 2018 में दोनों सेपरेट हो गए थे और 2019 में उनका तलाक हो गया था। कहा जाता है दोनों का तलाक म्यूचुअल अंडरस्टैंडिंग से हुआ और दोनों साथ में अपनी बेटियों की कोपरेंटिंग कर रहे हैं।

Leave a Comment