निकाह के 9 महीने बाद यू ट्यूबर के घर गूंजी किलकारी,मां बनी हिन्दू बीवी। विवादों में घिरा था रिश्ता…

पॉपुलर यूट्यूबर अदनान शेख के घर गूंजी किलकारी। निकाह के 9 महीने बाद ही अदनान की बीवी आयशा ने सुनाई खुशखबरी। घर में पड़े नन्हे मुन्हे राजकुमार के कदम। 9 महीने पहले ही विवादों में घिर गया था अदनान और आयशा का रिश्ता।

अदनान के लिए हिंदू रिद्धि ने बदला था धर्म। तो परिवार की मर्जी के खिलाफ उठाया था मुस्लिम यूबर से शादी करने का कदम। जी हां, पॉपुलर यूबर और बिग बॉस oटीt 3 फेम अदनान शेख एक बार फिर सुर्खियों में छाए हैं। हालांकि इस बार मामला विवादित नहीं बल्कि खुशियों भरा है। निकाह के 9 महीने बाद ही अदनान पिता बन गए हैं। अदनान की बीवी आयशा शेख ने एक नन्हे मुन्ने राजकुमार को जन्म दिया है और यह गुड न्यूज़ खुद अदनान ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करके सुनाई है।

बेटे के जन्म की खुशखबरी सुनाते हुए अदनान ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है। अल्लाह ने हमारे प्यारे बच्चे को आशीर्वाद दिया है। मैं अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर सकता। मैं बहुत इमोशनल हूं। बहुत आभारी हूं। उसे अपनी प्रार्थनाओं में रखें।

हालांकि अदनान ने अभी तक अपने बेबी बॉय का नाम रिवील नहीं किया है, लेकिन हां, अपने नन्हे राजकुमार की पहली झलक उन्होंने जरूर दिखा दी है। इस तस्वीर में अदनान को अपने बेटे के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है। बेबी का फेस रिवील नहीं किया गया है, लेकिन नन्हे बेबी को अपने पापा की उंगली पकड़े खेलते हुए देखा जा सकता है। अदनान को पिता बनने की खूब बधाइयां मिल रही हैं। साथ ही फैंस यूट्यूबर से बेबी का चेहरा और नाम भी जल्द रिवील करने की डिमांड कर रहे हैं। बता दें कि बीते साल 25 सितंबर को अदनान शेख ने अपनी लेडी लव आयशा शेख के साथ धूमधाम से निकाह किया था। हालांकि निकाह के कुछ ही दिन बाद उनकी शादी विवादों में भी घिर गई थी। जब यूबर की बहन इफत अपने भाई के खिलाफ खड़ी हो गई थी।

अदनान और आयशा के रिश्ते को लेकर इफत ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। इसके साथ ही उन्होंने अपने भाई पर मारपीट करने समेत कई संगीन इल्जाम लगाए थे। बता दें कि इफत ने यह खुलासा किया था कि अदनान की बेगम आयशा मुस्लिम नहीं बल्कि हिंदू हैं। उनका असल नाम रिद्धि जाधव है। लेकिन अदनान से शादी करने के लिए उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया और अपना नाम बदलकर आयशा शेख रख लिया। इतना ही नहीं यह भी खुलासा हुआ कि अदनान से शादी करने से पहले रिद्धि उर्फ़ आयशा एयर होस्टेस की जॉब करती थी। लेकिन अदनान से मिलने के बाद रिद्धि ने खुद को पूरी तरह बदल दिया। रिद्धि ने ना सिर्फ अपना नाम बदला बल्कि अपनी पहचान भी बदल डाली। अपने निकाह के मौके पर आयशा चेहरे पर नकाब पहने नजर आई थी। उन्होंने अपना चेहरा किसी को नहीं दिखाया था।

हालांकि अदनान संग हुए विवाद के बाद उनकी बहन इफत ने अपनी भाभी की कई ग्लैमरस तस्वीरें इंस्टाग्राम पर रिवील कर दी थी। इफत ने यह भी खुलासा किया था कि रिद्धि का परिवार उनके और अदनान के रिश्ते के खिलाफ था। जब रिद्धि ने धर्म परिवर्तन करवाकर इस्लाम अपनाया और आयशा बन गई तब उनका परिवार काफी खफा हो गया था। उन्होंने रिद्धि को घर से निकाल दिया था। बाद में यह बात भी सामने आई कि रिद्धि और अदनान ने नवंबर 2023 में ही शादी कर ली थी और सितंबर 2024 में उमरा के बाद दोनों ने फिर से निकाह किया।

हालांकि अब यह सारी बातें काफी पुरानी हो चुकी हैं। खुशी की बात यह है कि अदनान और आयशा अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं और अब तो यह दो से तीन भी हो गए हैं।

Leave a Comment