फिल्म इंडस्ट्री में एक नई लहर शुरू हो रही है। इंडस्ट्री में जिन लोगों के साथ पॉलिटिक्स हुई, जिन लोगों को उनका ड्यू क्रेडिट नहीं मिला, जिस टैलेंट के वो हकदार थे, वैसा प्लेटफार्म नहीं मिला और उनसे वो चीजें छीनी गई जिसके लिए वो क्रेडिबल थे, वो लोग अब बोल रहे हैं। इसकी शुरुआत बॉलीवुड ठिकाना प्लेटफार्म से हुई। जब दबंग के डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने बताया कि किस तरह से उन्हीं की फिल्म सलमान और उनके परिवार ने उनसे छीनने की कोशिश की और अब इसी में नया एडिशन किया है एक्टर आदित्य पंचोली ने।
आदित्य पंचोली फिल्म इंडस्ट्री में 80 के दशक से काम कर रहे थे। आदित्य पंचोली जब इंडस्ट्री में आए थे, हीरो को उस दौरान फिल्मों में लुक्स और उसकी हाइट, पर्सनालिटी के हिसाब से कास्ट किया जाता था। आदित्य पंचोली के पास वो सब चीजें थी। आदित्य पंचोली भी फिल्मों में हीरो ही बनने आए थे। एज अ हीरो उन्होंने कुछ फिल्में की भी लेकिन इसी बीच उनके साथ पॉलिटिक्स भी हुई और इसी पॉलिटिक्स का खुलासा उन्होंने अपने लेटेस्ट पोस्ट में किया। आदित्य पंचोली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है जो अब काफी सुर्खियां बटोर रही है।
उन्होंने इल्जाम लगाया है फिल्म इंडस्ट्री के प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनके भाई सुपरस्टार अनिल कपूर पर कि इन दोनों भाइयों ने मिलकर आदित्य पंचोली का हक और उनका काम छीनने की कोशिश की। इनफैक्ट छीना और उन्हें एक फिल्म से रिप्लेस भी करवाया। आदित्य भचोली ने इस पोस्ट में कट टू कट नाम लेते हुए कहा 1988 की फिल्म तेजाब जो आई थी एन चंद्रा की उसके लिए हीरो के रूप में मैं ओरिजिनल चॉइस था। आप एन चंद्रा से यह बात कंफर्म कर सकते हैं।
लेकिन इसके बाद एक एक्टर ने अपने बड़े भाई से डायरेक्टर को इन्फ्लुएंस करने की कोशिश की और रिजल्ट यह हुआ कि मुझे उस फिल्म से रिप्लेस कर दिया गया और उस फिल्म में उस एक्टर को ले लिया गया। आदित्य पंचोली किस एक्टर और किस एक्टर के बड़े भाई की बात कर रहे हैं? यह तो क्लियर है।
अनिल कपूर और उनके बड़े भाई बोनी कपूर की ही बात कर रहे हैं जो आज भी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। आदित्य पंचोली ने कहा कि रिसेंटली एक एक्टर को मैंने अपनी फिल्म प्रमोट करते हुए के बारे में जब बात करते हुए देखा तो मैंने यह पोस्ट आपके साथ शेयर की। मैं बताना चाहता हूं कि नेपोटिज्म तो इस इंडस्ट्री का एक हिस्सा है। इस इंडस्ट्री में पॉलिटिक्स, मैनपुलेशन, फेवरेटिज्म और पावर गेम्स यह किसी का भी करियर शेप कर सकते हैं रादर देन फैमिली टाइस। यानी कि नेपोटिज्म नहीं उससे भी आगे है ग्रुपिज्म फेवरेटिज्म। यह खुलासा आदित्य पंचोली ने किया है।
इस खुलासे के साथ ही उन्होंने अपनी एक पुरानी फोटो भी शेयर की है। आदित्य पंचोली के इस रिएक्शन पर जनता का उन्हें बहुत सपोर्ट मिल रहा है। इसके अलावा आदित्य पंचोली एक और बड़ी फिल्म करने वाले थे। उसमें भी अनिल कपूर ने ही उन्हें रिप्लेस किया। आदित्य पंचोली से एक व्यूअर ने जब पूछा कि त्रिमूर्ति के टाइम पर भी कहा गया था कि आप उस फिल्म में आनंद का रोल करने वाले थे लेकिन बाद में आपको अनिल कपूर से रिप्लेस कर दिया गया। इस पर आप क्या कहना चाहेंगे? तो आदित्य पंचोली ने जवाब देते हुए कहा कि त्रिमूर्ति फिल्म के बारे में भी मैं बात करूंगा आने वाले दिनों में।
साथ ही लोगों ने यह भी पूछा कि परिंदा के टाइम पर भी खबरें थी कि अनिल कपूर और उनके भाई बोनी कपूर इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह को नहीं चाहते थे। तो इस पर आदित्य पंचोली ने कहा कुछ बातें अनकही रहने दो। तो कुछ इस तरह से आदित्य पंचोली ने बोनी कपूर और अनिल कपूर को एक्सपोज किया है कि किस तरह से एक्टर्स का काम दोनों भाई मिलकर छीन लेते थे और खा जाते थे। वेल आपको बता दें कि अनिल कपूर को लेकर ऐसी कई बातें 80 और 90ज के दशक में है कि कैसे बोनी कपूर अपने भाई को हर एक फिल्म में घुसाने की कोशिश करते थे और अपनी एक लॉबी बनाए उन्होंने रखी थी। जहां पर हीरोइन भी फिक्स होती थी कि या तो माधुरी होगी या श्रीदेवी होगी और फिल्में भी उनकी फिक्स हुआ करती थी कि यह रोल तो अनिल कपूर ही करेंगे। इस वजह से कई ऐसे एक्टर्स जो डिर्विंग थे उन्हें उनका डिर्विंग काम नहीं मिल पाया।
आदित्य पंचोली तो एक एक्टर है जो अब बोले हैं। ऐसे कई एक्टर्स हैं जो हो सकता है आने वाले दिनों में अपने साथ हुए इनजस्टिस के बारे में बात करें। कई लोग इस तरह की बातों पर सवाल उठाते हैं कि इतने सालों बाद यह क्यों बोल रहे हैं? अब क्या हुआ कि यह बोल रहे हैं? उन लोगों को बस यही कहना चाहते हैं कि एटलीस्ट वो लोग बोल रहे हैं और अब बोल रहे हैं तो भी एक काम आएगा उन लोगों के जो आने वाले टाइम में फिल्म इंडस्ट्री में काम करना चाहते हैं कि किस तरह से टैलेंटेड हैंडसम होने के बावजूद भी आपसे आपका काम छीनकर किसी और को पकड़ाया जा सकता है क्योंकि वह पावर रखता है। वह पावरफुल है।
आदित्य पंचोली हो या अभिनव कश्यप हो इनके साथ यह सारी चीजें 35 साल पहले या 12 साल पहले हुई है। इन्होंने कई सालों सफर किया और उसके बाद यह बोले हैं 15 साल का जो इनका कड़वा सच था उन्होंने 1 घंटे के एपिसोड में अगर आपको बताया है तो सोचिए कितनी वैल्यूुएबल बात उन्होंने आपके साथ शेयर की है।
