न!शा.. बीमारी, 38 साल की एक्ट्रेस की हुई मौ!त

कमाल की खूबसूरती, गजब का टैलेंट, मशहूर एक्ट्रेस को किस्मत ने बनाया ट्रेजडी क्वीन। जन्म के बाद पिता ने छोड़ा अनाथाल्य। 4 साल में चाइल्ड आर्टिस्ट बन फिल्मों में रखा कदम। गरीब परिवार का बनी सहारा। शादी में भी झेले कई दुख। पति के असिस्टेंट ने मारा जोरदार थप्पड़। यहां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की ट्रेजडी क्वीन मीना कुमारी की। एक्ट्रेस की जिंदगी जितनी चमकदार और खुशहाल बड़े पर्दे पर दिखती थी, उतनी ही दर्द और आंसुओं से भरी उनकी रियल लाइफ थी।

जन्म लेते ही पिता ने उन्हें अनाथालय की सीढ़ियों पर छोड़ दिया था और महज 38 साल की उम्र में उनकी हो गई। फिल्मी दुनिया में नाम कमाने के बावजूद उनकी पर्सनल लाइफ ट्रैजेडीस से भारी रही। मीना कुमारी का जन्म 1 अगस्त 1933 को हुआ था। उनका असली नाम महज बानो था। कहा जाता है कि मीना के पैदा होने से उनके पिता बिल्कुल भी खुश नहीं थे। उन्हें बेटे की चाहत थी। दूसरी बेटी पैदा होने के बाद वह इस कदर निराश हो गए कि मीना को अनाथालय में छोड़ आए थे।

हालांकि बाद में उनका मन बदल गया और वह उन्हें वापस घर ले आए थे। क्या आप जानते हैं एक्ट्रेस के घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण मीना कुमारी को बहुत छोटी सी उम्र में ही काम करना पड़ा था। महज 4 साल की उम्र में उन्होंने फिल्मों में कदम रखा और धीरे-धीरे अपने परिवार की जिम्मेदारियां उठाने लगी। इस उम्र में जहां बच्चे खेलते कूदते हैं वहीं मीना कैमरे के सामने काम कर रही थी। उन्होंने कई यादगार फिल्में दी जिनमें परिणीता गुलाम और पाकीजा जैसी फिल्में शामिल है।

कहते हैं उनकी आंखों में एक अजीब सी उदासी हुआ करती थी जो फैंस के दिल को छू जाती थी। यही वजह थी कि उन्हें ट्रेजडी क्वीन कहा जाने लगा। मीना कुमारी का फिल्मी करियर जितना महान था उतना ही स्ट्रगल पर्सनल लाइफ में उनका रहा।

उनकी शादीशुदा जिंदगी भी किसी ट्रेजडी से कम नहीं थी। मीना कुमारी को डायरेक्टर कमाल अमरोही से प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली जिसके बाद मीना की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई। कमाल चाहते थेउनकी पत्नी घर संभाले। उन्हें मीना कुमारी का काम करना बिल्कुल पसंद नहीं था।

कमाल को पसंद नहीं था कि मीना कुमारी फिल्मों में काम करें। उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए एक्ट्रेस पर कई तरह की पाबंदियां लगाना शुरू कर दिया। वक्त पर आना जाना, शाम होते ही घर लौटाना, मेकअप रूम में किसी पुरुष का ना रहना ऐसी तमाम पाबंदियां थी जो मीना कुमारी पर लगाई गई थी। लेकिन बावजूद इसके वो बर्दाश्त करती रहीं। वहीं जब कमाल के सेक्रेटरी ने मीना के ऊपर हाथ उठा दिया तो उन्हें लगा कि उनके पति गुस्सा दिखाएंगे। लेकिन उन्होंने बस इतना ही कहा कि घर आ जाओ। वह सब कुछ ठीक कर देंगे।

इसके बाद मीना कुमारी ने अपने पति कमाल अमरोही से अलग होने का फैसला कर लिया। लेकिन अकेलेपन और मानसिक तनाव ने उन्हें धीरे-धीरे शराब की ओर धकेल दिया। यह आदत उनकी हेल्थ पर बुरा असर डालने लगी। कहा जाता है वो का शिकार हो गई थी। आपको बता दें, महज 38 साल की उम्र में मीना कुमारी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।उनकी लिवर सिरोसिस के कारण हुई। इतनी कम उम्र में उनका जाना फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बड़ा झटका था। लेकिन आज भी वो अपनी फिल्मों के जरिए फैंस के दिलों में जिंदा हैं।

Leave a Comment