इन 15 स्टार किड्स की आगामी फिल्में तोड़फोड़ मचा देंगी !

एक ऐसा शब्द जिसका जिक्र आते ही जनता दो धड़ों में बंट जाती है। एक कहता है कि जहां स्टार किड्स का स्ट्रगल शुरू होता है, वहां दूसरों के सपने पूरे होते हैं तो दूसरा पक्ष कहता है कि स्टार किड्स के भी अपने स्ट्रगल है। उन पर प्रेशर होता है कि बरगद से हटकर अपनी जगह बनाएं। कुल मिलाकर स्टार किड्स पर चाहे जिसकी जैसी भी राय हो लेकिन यह जानने में सबकी रुचि होती है कि वो कौन सी फिल्मों में काम करने वाले हैं।

उनके आगामी प्रोजेक्ट्स क्या है। ऐसे 15 स्टार किड्स के बारे में बताते हैं कि जिनके आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। इस लिस्ट में कुछ ऐसे नाम भी हैं जिनकी फिल्में जनवरी 2026 में रिलीज हुई है। गोविंदा के बेटे यशवर्धन का बॉलीवुड डेब्यू कई सालों से फंसा हुआ है। पहले वह साईं राजेश की तेलुगु फिल्म बेबी के हिंदी रिमेक में काम करने वाले थे। यहां उनके साथ लीड रोल में बाबिल खान भी थे। लेकिन फिर बाबिल और साईं राजेश के बीच किसी मसले पर विवाद हुआ और बाबिल फिल्म से अलग हो गए। बाबिल के यह प्रोजेक्ट छोड़ने के बाद यह होल्ड पर चला गया। इस बीच खबर आई कि साजिद खान डायरेक्टर की कुर्सी पर लौट रहे हैं। वो एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म बनाने वाले हैं जिसे यशवर्धन लीड करेंगे।

उनके साथ फीमेल लीड में नितांशी गोयल का नाम भी जुड़ा है। यशवर्धन की तरह शनाया का बॉलीवुड डेब्यू भी कई मौकों पर फंस चुका है। उन्हें लेकर बेधड़क और स्क्रू ढीला जैसी फिल्में अनाउंस हुई पर यह भी फ्लोर पर नहीं जा सकी। आखिरकार उन्होंने आंखों की गुस्ताखियां से अपनी फिल्म पारी की शुरुआत की। अब उनकी दूसरी हिंदी फिल्म तू या मैं रिलीज हो रही है। फिल्म में उन्होंने एक इन्फ्लुएंसरर का रोल किया है। विजय नाम्या इस फिल्म के डायरेक्टर हैं। तू या मैं 13 फरवरी 2026 के दिन रिलीज होगी। जोया अख्तर ने कई स्टार किड्स को लेकर एक फिल्म बनाई। टाइटल था आर्चज़।

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म को पॉजिटिव रिस्पांस नहीं मिला। जोया की आलोचना भी हुई कि उन्होंने नेबो किड्स को इतनी प्राथमिकता क्यों दी? शाहरुख और गौरी खान की बेटी सुहाना भी इस फिल्म का हिस्सा थी। यह सुहाना का डिजिटल डेब्यू था। इसके बाद शाहरुख ने उनके बिग स्क्रीन डेब्यू की जिम्मेदारी खुद उठाई। सुहाना और शाहरुख पहली बार किंग में स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। फिल्म में शाहरुख एक गैंगस्टर बने हैं और उनका किरदार सुहाना को ट्रेन करेगा। किंग 24 दिसंबर 2026 को रिलीज़ होने वाली है।

हेराफेरी, भूल भुलैया और भागम भाग जैसी पॉपुलर कॉमेडी फिल्मों के डायरेक्टर प्रियदर्शन की बेटी कल्याणी अपना हिंदी सिनेमा डेब्यू के लिए तैयार हो चुकी हैं। वो बीते कई सालों से एक्टिव तौर पर मलयालम फिल्मों में काम कर रही हैं। उनकी पिछली फिल्म लोका मलयालम सिनेमा के इतिहास की सबसे कमाऊ फिल्म है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कल्याणी रणवीर सिंह की अगली फिल्म प्रलय में लीड रोल करेंगी। इसे जय मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं। कल्याणी ने अपने Instagram पर एक स्टोरी भी शेयर की थी जिसे लोगों ने इस फिल्म से जोड़कर देखा। आमिर खान और रीना दत्ता के बेटे जुनैद की अब तक दो फिल्में आ चुकी हैं। पहली थी महाराज जिसे सीधा Netflix पर रिलीज़ किया गया। दूसरी फिल्म थी लव्याप्पा जिसे आमिर खान प्रोडक्शनंस में ही बनाया गया था। अब उनकी तीसरी फिल्म एक दिन रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म से मलयालम एक्ट्रेस साईं पल्लवी भी अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। एक दिन 1 मई 2026 के दिन सिनेमाघरों में उतरेगी। सिमर अक्षय कुमार की बहन अलका की बेटी हैं। श्री राम राघभन के निर्देशन में बनी 21 सिमर की पहली फिल्म थी। उनका डेब्यू 2025 में ही होने वाला था। लेकिन किसी कारण से 21 को पोस्टपोन कर दिया गया। सिमर ने 21 में किरण की भूमिका निभाई है। आरजीस के बाद अगस्त्या नंदा की अगली फिल्म 21 रही।

अगस्त्या अमिताभ बच्चन के नाती हैं। 21 में अगस्त्या ने परमवीर चक्र विजेता सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण क्षेत्रपाल का रोल किया था। क्रिटिक्स ने अगस्त्या के काम की तारीफ की। 21 एक मजबूत एंटी वॉर फिल्म थी। इसे यह दर्शाती है कि एक युद्ध में सिर्फ फौजी सही शहीद नहीं होते बल्कि इंसान अपनी जान खोते हैं। यह फिल्म अपने सब्जेक्ट को ह्यूमनाइज करती है। अगस्त्या ने अपने काम से इस थीम को सपोर्ट किया। उनकी एक्टिंग ऐसी है कि श्री राम राघवन की मैसेजिंग आप तक सीधी पहुंचती है। उसमें कोई खलल नहीं पड़ता। सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने साल 2021 में आई फिल्म तड़प से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। यह तेलुगु फिल्म RX 100 का हिंदी रिमेक थी। तड़प के बाद लंबे समय तक आान की कोई फिल्म नहीं आई। रिपब्लिक डे 2026 पर रिलीज़ हुई बॉर्डर 2 उनकी दूसरी फिल्म बनी। अहान ने बॉर्डर 2 में कमांडर एमएस रावत का रोल किया। अहान के पिता सुनील शेट्टी ओरिजिनल बॉर्डर फिल्म का हिस्सा थे। मुमकिन है कि मेकर्स ने उस लेगसी को भुनाने के लिए भी आहान को सीक्वल में कास्ट किया हो। सत्यमेव जयते और एक दीवाने की दीवानियत के डायरेक्टर मिलाप जवेरी तेरा यार हूं मैं नाम की फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म से डायरेक्टर इंद्र कुमार के बेटे अमन इंद्र कुमार अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। आकांक्षा शर्मा फिल्म की फीमेल लीड हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अभी इसका पोस्ट प्रोडक्शन चल रहा है। इस फिल्म को 2026 में ही रिलीज़ करने का प्लान किया जा रहा है। डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी अपने पिता की लीक से हटकर काम करने वाले हैं।

वो कैमरा के पीछे नहीं बल्कि उसके सामने रहकर अपना योगदान देंगे। बताया जा रहा है कि वीर अपने पिता की पहली वेब सीरीज प्रीतम पेड्रो में नजर आएंगे। इसके अलावा उनका थिएट्रिकल डेब्यू हंसल मेहता के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म से होने वाला है। इसे मलयालम सिनेमा के डायरेक्टर लीजो जोस डायरेक्ट करने वाले हैं। पिपिंग मून की रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी 2026 में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। रवीना टंडन की बेटी राशा ने साल 2025 में आई फिल्म आजाद से अपना डेब्यू किया था। यहां उनके साथ अजय देवगन के भांजे अमन देवगन भी थे। अब राशा की दूसरी फिल्म आने वाली है। इसका टाइटल है लेके लाइका। बताया जा रहा है कि यह एक इंटेंस लव स्टोरी होगी। राशा के साथ अभय वर्मा भी फिल्म के लीड रोल रहेंगे। लेके lका 2026 में ही रिलीज होने वाली है। बीते साल खबर चली कि रणबीर कपूर की बहन रिदमा अपना एक्टिंग डेब्यू करने वाली हैं। हालांकि वो फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइब्स के तीसरे सीजन में नजर आ चुकी हैं। लेकिन अब वो फिल्मों में नजर आने वाली हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में उनके साथ कपिल शर्मा भी होंगे। मगर रिदिमा ने खुद बताया कि वो फिल्म जरूर कर रही हैं लेकिन कपिल उसका हिस्सा नहीं होंगे। यह एक कॉमेडी फिल्म होगी जिसका नाम है दादी की शादी। रिदमा की मां नीतू कपूर भी इस फिल्म का हिस्सा है। फैशन डिजाइनर से डायरेक्टर बने विक्रम फडनीस ने कुछ दिन पहले अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला।

यहां उनके बगल में मलाइका अरोड़ा और अरबाज़ खान के बेटे अरहान बैठे थे। इससे कयास लगने लगा कि अरहान जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। हालांकि विक्रम ने बताया कि अरहान उनकी फिल्म पर बतौर इंटर्न काम कर रहे हैं।

अरहान अभी भले ही फिल्मों को असिस्ट कर रहे हो लेकिन वो जल्द ही स्क्रीन के सामने भी नजर आने वाले हैं। प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला अपने बेटे सुभान को लॉन्च करने जा रहे हैं। सुभान की पहली फिल्म का टाइटल होगा ऐसी दीवानगी। इसे हमटी शर्मा की दुल्हनिया, बद्रीनाथ की दुल्हनिया और धड़क जैसी फिल्मों के डायरेक्टर शशांक खैतान बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि ऐसी दीवानगी एक इंटेंस लव स्टोरी होने वाली है। अहान पांडे की पहली फिल्म सयारा साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्मों में शुमार हुई। एक्शन फिल्मों के दौर में आई इनकी रोमांटिक फिल्म को जनता ने खुली बाहों से अपनाया।

सयारा की कामयाबी के बाद सबके सबको यही जानना है कि अहान आगे क्या करने जा रहे हैं। बीते साल ही अनाउंस कर दिया गया था कि उनकी अगली फिल्म अली अब्बास जफर के साथ होगी। सयारा से इत एक एक्शन फिल्म होने वाली है।

Leave a Comment