रश्मिका विजय की खुशियों को लगी बुरी नजर। सगाई के तीन दिन बाद एक्टर की जान पर मंडराया संकट। हैदराबाद जा रहे विजय की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट। शादी की तैयारियों के बीच पड़ा दुखों का साया। तो विजय ने खुद बताई अपनी हालत। जी हां, साउथ फिल्म इंडस्ट्री से वो खबर आई है जिसने विजय देवकोंडा और रश्मिका मंदाना के फैंस को चिंता में डाल दिया है।
जहां कुछ ही दिन पहले जिस घर में धूमधाम से सगाई हुई आज उसी घर में चिंता का माहौल है। साउथ एक्टर विजय देवकोंड कार एक्सीडेंट का शिकार हो गए हैं। सगाई के 3 दिन बाद ही एक्टर के साथ यह घटना घटी है। यह घटना 6 अक्टूबर यानी कि सोमवार को तेलंगाना के जोगु लुलंबा गढ़वाल जिले के हुंडावली में हुई जब विजय काम के सिलसिले में हैदराबाद जा रहे थे।
एक्टर की कार अचानक दाहिनी ओर मुड़ी एक बुलेरो से टकरा गई जिससे दुर्घटना हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि विजय उस समय गाड़ी के अंदर ही मौजूद थे। लेकिन गनीमत यह रही कि भीषण टक्कर के बाद भी विजय को इस हादसे में चोट नहीं लगी।
वो बाल-बाल बच गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना अचानक हुई क्योंकि bleरो ने दिशा बदल दी थी जिससे कि एक्टर की कार को मामूली नुकसान हुआ। पुलिस के मुताबिक इस घटना में गनीमत रही कि ना ही विजय और ना ही उनके साथी घायल हुए हैं।
घटना के तुरंत बाद अभिनेता की टीम ने स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। अधिकारियों ने भी इस घटना की पुष्टि की है। हालांकि उन्होंने घटना को मामूली बताते हुए जानकारी दी कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। विजय ने तुरंत दूसरी गाड़ी ली और अपने सफर पर निकल पड़े। वहीं विजय के एक्सीडेंट की खबर फैलने में भी देर नहीं लगी। जैसे ही फैंस को उनके चहेते एक्टर के एक्सीडेंट की जानकारी मिली तो सभी चिंता जाहिर करने लगे और एक्टर की हेल्थ अपडेट जानने के लिए परेशान रहे। ऐसे में खुद विजय ने एक पोस्ट के जरिए अपने फैंस को हालात की जानकारी दी है। विजय ने बीती रात ही अपने Instagram अकाउंट पर एक पोस्ट जारी कर इस घटना और अपने बारे में बताया।
विजय ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा कि ऑल इज वेल कार में टक्कर लगी। हम सब ठीक हैं। मैंने भी स्ट्रेंथ वर्कआउट किया और अभी-अभी घर लौटा हूं। सिर में दर्द है। बिरयानी और नींद से ही अब कुछ होगा। तो आप सभी को ढेर सारा प्यार और ढेर सारा प्यार। इस खबर से परेशान मत होइए। विजय की इस अपडेट के बाद से उनके फैंस को बड़ी राहत पहुंची है। जहां एक तरफ विजय और रश्मिका की शादी की तैयारियां चल रही हैं, वहीं एक्टर की एक्सीडेंट की खबरों ने सभी को हिला कर रख दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया और कैमरों की निगाहों से दूर कपल ने सगाई की रस्म एक्टर के घर पर ही की। हालांकि दोनों में से किसी ने अभी तक इन खबरों को ऑफिशियल नहीं किया है। रिपोर्ट्स में मिली जानकारी के मुताबिक विजय और रश्मिका की शादी अगले साल यानी कि फरवरी 2026 के आखिरी हफ्ते में होने वाली है। खबरें हैं कि यह शादी किसी बड़े और मशहूर डेस्टिनेशन स्पॉट पर की जाएगी। शादी की तैयारियां भी गुपचुप तरीके से ही शुरू कर दी गई हैं।
