अभिषेक बच्चन ने लगाई उम्र की हाफ सेंचुरी। 50 साल की उम्र में जोड़ी 280 करोड़ की संपत्ति। [संगीत] फ्लॉप का ढेर लगाने के बाद भी कमाई का ढूंढा सॉलिड जुगाड़। हो भी जाए बेरोजगार तब भी नहीं पड़ेगी कंगाली की मार। जानिए जूनियर बच्चन कहां-कहां से छाप रहे हैं इतना पैसा। जी हां, फिसड्डी नहीं मास्टरमाइंड है अभिषेक बच्चन।
अगर ना मिले फिल्में शोज़ और एड्स, तब भी ऐश्वर्या के अभिषेक को नहीं होगी कमाई की टेंशन। आफ्टर ऑल एक नहीं बल्कि कई जरियों से मोटी कमाई कर रहे हैं जूनियर बच्चन। फिल्मों में भले ही अभिषेक बच्चन को पापा अमिताभ बच्चन की तरह सफलता ना मिली हो। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि बीते कुछ सालों में अभिषेक बिजनेस वर्ल्ड के धुरंधर बन चुके हैं। अपने स्मार्ट मूव से अभिषेक ने बिजनेस की दुनिया में ऐसी ढाक जमाई है कि स्पोर्ट्स और रियलस्टेट से वह अब लाखों में नहीं बल्कि करोड़ों में कमाई कर रहे हैं और अरबों की प्रॉपर्टी के मालिक बन गए हैं।
जिसकी गवाही उनका बिजनेस और लीडरशिप पोर्टफोलियो देता है। अभिषेक कई बिजनेस वेंचर्स रियलस्टेट प्रॉपर्टीज और स्पोर्ट्स टीम के मालिक हैं। तो कहां-कहां से अभिषेक मोटी कमाई कर रहे हैं? चलिए आपको बताते हैं। कबड्डी टीम जयपुर पिंक पैंथर्स। अभिषेक बच्चन ने अपना सबसे पहला इन्वेस्टमेंट कबड्डी टीम में किया था। साल 2014 में जूनियर बच्चन ने जयपुर पिंक पैंथर नाम की यह कबड्डी टीम खरीदी थी। उस समय कबड्डी टीम में पैसा लगाने को अभिषेक ने अंधेरे में तीर चलाने जैसा बताया था। हालांकि अभिषेक का यह तीर सही निशाने पर लगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तब अभिषेक ने टीम में ढाई से तीन करोड़ लगाए थे, लेकिन टीम ने अभिषेक को 100 गुना रिटर्न दिया। अभिषेक की इस कबड्डी टीम की वैल्यू आज ₹100 करोड़ के आसपास है। जयपुर पिंक पैंथर्स दो बार चैंपियनशिप जीत चुकी है। फुटबॉल टीम में लगाया पैसा। स्पोर्ट्स के लिए अभिषेक की दीवानगी और मुनाफा कमाने का जुनून सिर्फ कबड्डी टीम तक ही सीमित नहीं है। अभिषेक ने साल 2014 में ही एक और स्मार्ट मूव लिया था और एमएस धोनी वीटा दानी के साथ मिलकर इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टीम चेन्नई एफसी में भी इन्वेस्ट किया था। अभिषेक इस टीम के कोऑनर हैं। इस फुटबॉल टीम की वैल्यू ₹30 करोड़ से ज्यादा बताई जाती है। चेन्नई एन एफसी ने आईएसएल के 2015, 17 और 18 की सीजन जीते हैं। 2026 में बने टी20 क्रिकेट टीम के मालिक। फुटबॉल और कबड्डी टीम के बाद अभिषेक क्रिकेट वर्ल्ड में भी एंट्री कर चुके हैं। 2026 की शुरुआत में अभिषेक ने क्रिकेट वर्ल्ड में भी बड़ा निवेश किया है। वो यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग यानी कि ईटीपीएल की टीम के सहमा मालिक बन गए हैं। यह टीम ICC द्वारा मान्यता प्राप्त है और 2026 से आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड जैसे देशों में खेली जाएगी। टेक बिजनेस स्टार्टअप में भी पैसा लगाया। अभिषेक बच्चन ने पिता अमिताभ बच्चन के साथ मिलकर साल 2015 में मेरीडियन टेक नाम की एक टेक कंपनी में इन्वेस्ट करने का फैसला लिया था। यह कंपनी ऑनलाइन क्लाउड स्टोरेज वेबसाइट zero.com की मालिक थी। सिंगापुर स्थित इस कंपनी में बच्चन परिवार ने 2.24 करोड़ लगाए थे। यह बाद केवल 2ाई साल में इस कंपनी का मुनाफा 11.7 मिलियन यानी कि करीब ₹15 करोड़ में बदल गया। इसके अलावा अभिषेक बच्चन ने इंटरनेशनलली पॉपुलर होम ग्राउंड टी ब्रांड वैदान में भी इन्वेस्टमेंट की हुई है। यह चाय ब्रांड कई इंटरनेशनल सेलिब्स के बीच बेहद पॉपुलर है।
साल 2022 में अभिषेक ने अपने इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो में इजाफा करते हुए पॉपुलर फूड ब्रांड नागिन में करोड़ों रुपए की फंडिंग की। बता दें कि नागिन एक मुंबई बेस्ड ब्रांड है जो कि हॉट सोर्सेस और स्पाइस मिक्सेस बनाता है। बात इतने पर ही खत्म नहीं होती। अभिषेक बच्चन रियलस्टेट से भी तगड़ी कमाई कर रहे हैं। बता दें कि अभिषेक बच्चन ने जूहू स्थित अपने दो बंगले अमू और वत्स के ग्राउंड फ्लोर को SBI बैंक की जूहू ब्रांच को किराए पर दिया हुआ है। जिससे बच्चन परिवार को अच्छी खासी रकम आती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिषेक इस एग्रीमेंट के तहत बैंक से हर महीने 18.90 लाख कमाई कर रहे हैं। यह लीज़ एग्रीमेंट 15 साल तक के लिए है और धीरे-धीरे किराया बढ़ता रहेगा।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभिषेक ने सिर्फ मुंबई में ही रियलस्टेट में ₹219 करोड़ लगाए हुए हैं। हाल ही में अभिषेक ने बोरीवली में 15.4 करोड़ की कीमत में छह अपार्टमेंट खरीदे थे। इसके अलावा मुलुंड में भी उन्होंने 10 अपार्टमेंट खरीदे हैं। और हां, अमिताभ बच्चन ने नवंबर 2011 में गुजरात के गांधीनगर में गिफ्ट सिटी के पास 7 करोड़ की कीमत में 5.72 एकड़ जमीन खरीदी थी। यह जमीन अब अभिषेक बच्चन के नाम है।
जानकारी के मुताबिक 15 साल में इस जमीन की वैल्यू लगभग ₹210 करोड़ तक पहुंच गई है। यहां अब एक प्रॉफिट शेयरिंग मॉडल के तहत एक लग्जरी रेजिडेंशियल अपार्टमेंट सिटी बनाने का काम चल रहा है। जाहिर तौर पर अब इस प्रॉपर्टी से भी अभिषेक बच्चन को हर महीने करोड़ों का मुनाफा होने वाला है।
