कौन है क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की गर्लफ्रेंड?

क्रिकेटर अभिषेक शर्मा को लेकर मशहूर है कि वो अपने बल्ले से ऐसी आग उगलती है कि सामने वाली टीम पस्त पड़ जाती है। लेकिन इस वक्त उनकी बैटिंग नहीं बल्कि रिलेशनशिप को लेकर चर्चा हो रही है। जी हां, दरअसल उसका नाम इस वक्त एक लड़की से जुड़ रहा है जो कि अक्सर उनके साथ स्टेडियम में दिखती है।

जी हां, हम बात कर रहे हैं अभिषेक शर्मा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड लैला फैजल की जो कि आईपीएल के दौरान कई बार उनके साथ दिखी थी। कहा जा रहा है कि काफी जल्दी दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

लैला फैजल का नाम सुनते ही लोग उनके बारेमें जानना चाहते हैं कि आखिर अभिषेक शर्मा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कौन है? रिपोर्ट्स की मानें तो लैला फैजल एक बिजनेस वूमन है। उनका जन्म साल 2000 में दिल्ली में हुआ था और इस वक्त वह महज 25 साल की हैं। फैशन और बिजनेस में अपना करियर बनाने की दिशा में वह लगातार काम कर रही हैं।

लेकिन उनके काम को लेकर सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है। दिल्ली के आर केपुरम में शुरुआती पढ़ाई करने के बाद वह हायर एजुकेशन के लिए ब्रिटेन चली गई थी और वहां किंग्स कॉलेज लंदन से मनोविज्ञान की डिग्री हासिल की। लैला अपने कार्य क्षेत्र में काफी ज्यादा एक्टिव है और फैशन लेबल एलआरएफ डिज़ाइंस की सह संस्थापक हैं।

Leave a Comment