बिग बॉस फेम अब्दू रोजिक को लेकर दो दिन पहले खबर आई थी कि दुबई के एयरपोर्ट पर अब्दू को अरेस्ट किया गया। अब्दु के ऊपर चोरी का इल्जाम था। अब इस अरेस्ट की और भी डिटेल्स सामने आई है। बताया जा रहा है कि अब्दू के ऊपर आरोप है कि उन्होंने महंगे लग्जरियस बैग्स और वॉचेस चुराई। इसमें एक गुची का बैग, एक महंगा मोबाइल और एक rक्स घड़ी शामिल है।
अब्दु कहीं से आ रहे थे तभी दुबई एयरपोर्ट पर उन्हें अरेस्ट किया गया और इस अरेस्ट ने अब्दू को बुरी तरह फंसा दिया क्योंकि सेम इवनिंग पर अब्दू को एक अवार्ड शो अटेंड करना था। हालांकि अब इस पूरी चोरी के इल्जाम वाले मामले पर अब्दू ने चुप्पी तोड़ी है और उन्होंने बताया है कि अब्दुल के खिलाफ साजिश की गई है।
उन्होंने कहा कि सबसे पहले क्लियर कर दूं कि मुझे अरेस्ट नहीं किया गया था। मुझे डिटेन किया गया था। था। मुझसे पूछताछ की गई थी। उन्होंने जो जो पूछा मैंने प्रूफ के साथ वह बता दिया तो उन्होंने मुझे छोड़ दिया और सेम इवनिंग में मैंने अपना अवार्ड शो भी अटेंड किया।
अब जहां तक बात है मेरे ऊपर चोरी के इल्जाम लगने की तो ना यह चोरी मैंने की है और जिन सामानों का जिक्र हुआ है वो सामान मैंने अपने या तो पैसों से खरीदे हैं या फिर मेरे दोस्त ने मुझे गिफ्ट किए हैं।
अब्दुल ने कहा कि मेरे एक्स मैनेजर ने मेरे खिलाफ यह साजिश की है। मेरे को लेकर गलत कंप्लेंट की है जिसके तहत मुझसे पूछताछ की गई। तो एक्स मैनेजर ने अपना बदला निकालने के लिए अब्दुल को फंसाने की कोशिश की। हालांकि अब्दुल इस पूरी सिचुएशन से बाहर आ गए। अब्दुल बिग बॉस का हिस्सा रहे हैं। वह यूएई में बेस्ड है।
