मेरा गाना हटा दिया और…आरती छाबड़िया ने बॉलीवुड के लोगो पर लगाए आरोप।

फिल्म इंडस्ट्री की एक एक्ट्रेस ने शॉकिंग खुलासा किया और बताया कि कैसे उनका करियर उन्हीं की फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर की पॉलिटिक्स की बलि चढ़ गया। जी हां, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर ने ऐसी पॉलिटिक्स की कि उनके रोल्स फिल्मों से कटे और उनके गाने तक रिमूव कर दिए गए। ये एक्ट्रेस और कोई नहीं आरती छाबड़िया है जो एक टाइम पर बड़ा नाम थी।

आरती ने अब अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में खुलासा किया है कि कुछ फिल्में तो ऐसी है जिनमें वो टाइटल रोल निभा रही थी। उसके बावजूद उन फिल्मों में उनके रोल्स काटे गए। इसमें शाहिद कपूर के साथ वाली फिल्म मिलेंगे मिलेंगे भी शामिल है। आरती ने कहा कि इस फिल्म में मेरा रोल हाइली काटा गया। एक गाना भी शाहिद के साथ मेरा था। वो गाना पूरा का पूरा रिमूव कर दिया गया। फिल्म के प्रोड्यूसर बोनी कपूर थे और डायरेक्टर सतीश कौशिक थे।

अब इन लोगों ने यह भी नहीं बताया मुझे कि मेरा रोल क्यों काटा गया? मेरा गाना क्यों हटाया गया? कई बार ऐसा होता है कि एक्टर्स प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स की रिस्पेक्ट करते हैं इसलिए उनसे पूछते भी नहीं है। तो मैंने भी काउंटर क्वेश्चन नहीं किया। लेकिन कहीं ना कहीं इन चीजों की वजह से मेरा करियर बहुत इफेक्ट हुआ है। आरती ने कहा कि पार्टनर फिल्म में भी मेरा अच्छा रोल था।

लेकिन वहां से भी मेरे सींस रिमूव कर दिए गए और शूट आउट एट लोनवाला में भी मेरे सींस हटाए गए। हालांकि ये दोनों फिल्में तो सुपरहिट हुई तो इनका मुझे बुरा नहीं लगता है। फाइनली फिल्म हिट होना जरूरी है लेकिन मिलेंगे मिलेंगी फिल्म के लिए मुझे बहुत अजीब लगता है। आपको बता दें कि मिलेंगे मिलेंगे फिल्म शाहिद कपूर और करीना की थी। आरती उसमें थर्ड लीड थी। कि फिल्म काफी डिले हुई थी रिलीज होने में भी और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी फ्लॉप हुई

Leave a Comment