रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर!

टीवी जगत को हिला कर रख देने वाली एक खबर सामने आई है जिसने सभी को तोड़ कर रख दिया है। प्रसिद्ध टीवी निर्माता रामानंद सागर की बेटी आनंद सागर इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। उनका निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के पवन हंस हिंदू श्मशान भूमि पर किया गया। उनके निधन की खबर सामने आते ही इंडस्ट्री बुरी तरह से टूट गई।

आपको बता दें उनके परिवार के लोग और जो करीबी रिश्तेदार हैं इसके साथ इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है। जानकारी के हिसाब से बताया जाए तो आनंद सागर लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। हालांकि परिवार की ओर से अभी तक कोई भी ऑफिशियली बयान नहीं आया है लेकिन सूत्रों का कहना है कि उन्होंने आखिरी सांस अपने घर पर ही ली है। उनके निधन की खबर सोशल मीडिया पर जैसे ही आई लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे। आनंद सागर की बात करें तो उन्होंने अपने पिता रामानंद सागर की विरासत को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

रामानंद सागर द्वारा निर्मित ऐतिहासिक और पौराणिक धारावाहिक जो आते थे उनको आगे बढ़ाने वाली यह पीढ़ी बहुत जबरदस्त काम करती हुई नजर आई थी और उन्होंने उन चीजों को लोगों तक पहुंचाने का बेहतरीन प्रयास करा था। आपको बता दें आनंद सागर प्रोडक्शन और क्रिएटिव के क्षेत्र में गहरा सम्मानित नाम था और और काफी ज्यादा क्रिएटिव वो माने जाते थे।

रामानंद सागर की बात करें तो रामायण जैसी जो धारावाहिक थे उन्होंने टेलीविज़न पर उनकी छाप छोड़ी थी और उनकी विरासत संभाली थी आनंद सागर ने। उन्होंने उनके कई प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाया और उस पर काम किया और इसके साथ ही परिवार समेत एक हिंदू धर्म को अलग पहचान दिलाई थी।

वह पर्दे के पीछे रहकर काम करना पसंद करते थे। लेकिन इंडस्ट्री में उनके योगदान को काफी अहम माना जाता है। अब वह हमारे बीच नहीं है। हम भी अपनी टीम की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

Leave a Comment