आमिर के साथ हुआ हादसा,लड़खड़ाकर धड़ाम से गिरे के एक्टर, वायरल हुई तस्वीरें।

आमिर खान के साथ हुआ हादसा। धड़ाम से गिरे 60 साल के एक्टर। वायरल तस्वीरों ने बढ़ाई फैंस के चिंता। मिस्टर परफेक्टनिस्ट की हालत देख लोगों ने शुरू किए सवाल। जी हां, बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट एक्टर आमिर खान के साथ हादसे की कुछ तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया से लेकर बॉलीवुड के गलियारे में वायरल हो रही हैं।

60 साल के आमिर खान के साथ हादसे की खबरों के बाहर आते ही ना सिर्फ लोगों के होश उड़ गए हैं बल्कि घबराए फैंस एक्टर की हेल्थ को लेकर सवाल भी पूछते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन सबसे पहले आपको राहत की खबर दे दें कि घबराने और डरने जैसी कोई भी बात नहीं है। आमिर खान किसी बड़े या गंभीर हादसे का शिकार नहीं हुए हैं। दरअसल यह पूरा मामला खेल के मैदान से जुड़ा हुआ है। बता दें कि आमिर खान हाल ही में मुंबई में आयोजित वर्ल्ड पिकल बॉल लीग 2026 में शामिल हुए थे।

जहां उन्होंने ना सिर्फ टूर्नामेंट का हिस्सा बनकर सभी का दिल जीता बल्कि फैंस के साथ एक मैच भी खेला। लेकिन इसी मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने सबको चौंका कर रख दिया था। खेलते-खेलते अचानक आमिर खान का पैर फिसल गया और वह धड़ाम से गिर पड़े। आमिर के गिरते ही वहां मौजूद लोग घबरा गए और कुछ पलों के लिए माहौल पूरी तरह सन्नाटे में बदल गया। वायरल हो ही रही तस्वीरों और वीडियोस में आप साफ तौर पर देख सकते हैं .

आमिर खान जमीन पर पीठ के बल गिर जाते हैं और गिरने के कुछ सेकंड्स में ही खड़े भी हो जाते हैं। इतना ही नहीं और वो गिरने के बाद दोबारा भी अपना गेम शुरू कर देते हैं। हालांकि जो चीज लोगों को सबसे ज्यादा हैरान कर गई वो था आमिर खान का रिएक्शन। वायरल होती तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि गिरने के कुछ ही सेकंड बाद आमिर खान लेटे अपनी जगह पर घूम जाते हैं और मुस्कुराते हुए खुद खड़े भी हो जाते हैं। इस सिचुएशन में आमिर ने ना सिर्फ खुद को संभाला बल्कि अपने रिएक्शन से यह भी बता दिया कि वो एकदम ठीक हैं। अब बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट एक्टर का यह कॉन्फिडेंस और फिटनेस देखकर वहां मौजूद हर शख्स हक्का बक्का भी रह गया। और 60 साल की उम्र में गजब की फिटनेस रखने वाले आमिर खान से लोगों ने तंदुरुस्ती का राज भी पूछना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं बहुत से लोग सुपरस्टार की चिंता करते हुए कमेंट्स भी कर रहे हैं। गौर करने वाली बात है कि आमिर खान को गिरने से कोई गंभीर चोट नहीं आई है और ना ही उन्हें अस्पताल में ले जाने की जरूरत पड़ी।

यह तो सिर्फ हल्की सी फिसलन के कारण संतुलन बिगड़ा था जिसके चलते यह हादसा हुआ। लेकिन गिरने के बाद उठकर आमिर खान ने बाद में फिर से खेल में हिस्सा लिया और पूरे जोश के साथ मैच को कंप्लीट भी किया।

गौरतलब है कि आमिर खान फिल्मों के साथ-साथ अपनी सेहत और फिटनेस को लेकर भी बेहद गंभीर रहते हैं। चाहे दंगल के लिए वजन बढ़ाना हो या फिर गजनी के लिए जबरदस्त बॉडी बनाना। आमिर हर बार खुद को पूरी तरह ट्रांसफॉर्म करते आए हैं। यही वजह है कि 60 साल की उम्र में भी आमिर खान बॉलीवुड के यंगस्टर्स एक्टर को फिटनेस के मामले में कड़ी मात देते हैं।

Leave a Comment