आमिर खान ने गुपचुप कर ली सगाई। गौरी के हाथ में चमकी बेशकीमती डायमंड रिंग। एक नहीं दो-दो महंगी अंगूठी ने मचा दी हलचल। क्या तीसरी शादी की तैयारी में है आमिर। रिंग देख फैंस हुए कंफ्यूज, प्यार से दिया हुआ तोहफा या फिर सगाई। सच आ गया सामने।
जी हां, बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार चर्चा की वजह वो खुद या उनकी गर्लफ्रेंड नहीं बल्कि उनकी गर्लफ्रेंड गौरी के हाथ में दिखी एक अंगूठी है। जिसने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर पूरा सच क्या है। दरअसल हाल ही में 7 मार्च को फिल्म ट्रेंड एनालिस्ट कोमल नाटा के बेटे की वेडिंग सेरेमनी थी जिसमें बॉलीवुड सितारे भी शामिल हुए। इस इवेंट के दौरान आमिर खान और गौरी स्प्रेग भी साथ नजर आए।
जहां दोनों की केमिस्ट्री ने सबका ध्यान खींच लिया। लेकिन असली हलचल तब मची जब गौरी के हाथ में खूबसूरत डायमंड रिंग चमकती हुई दिखी। बस फिर क्या था? सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई कि क्या यह रिंग सिर्फ गिफ्ट है या फिर सगाई की कोई नई निशानी। गौरी और आमिर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जैसे ही वीडियो सामने आया, लोगों ने अलग-अलग कयास लगाने शुरू कर दिए। एक यूजर ने अंदाजा लगाते हुए लिखा गौरी के हाथ में इतनी महंगी रिंग लगता है आमिर खान ने गिफ्ट में दे दी है।
तो दूसरे ने लिखा कहीं दोनों ने सगाई तो नहीं कर ली। वहीं तीसरे ने तो यह भी लिख दिया कि शायद आमिर तीसरी शादी करने के लिए अब बिल्कुल तैयार है। लेकिन आपको बता दें कि अब पूरे मामले का सच भी सामने आ गया है और सच जानकर आप थोड़ा चौंक जरूर जाएंगे।
खबरों के मुताबिक आमिर खान ने सगाई नहीं की है बल्कि उन्होंने गौरी के लिए दो बेहद खास और बेशकीमती अंगूठियां बनवाई हैं जो किसी आम गिफ्ट से कई ज्यादा खास है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दोनों रिंग्स खास जेम स्टोंस से तैयार की गई है। जिनमें एक में नीला एकवा मरीन पत्थर लगा है जो सुकून और इमोशनल गहराई को दर्शाता है। तो वहीं दूसरी रिंग में लाल रूबी जड़ी है जो प्यार और जुनून का प्रतीक मानी जाती है। इतना ही नहीं इन अंगूठियों को बनाने में सैकड़ों घंटों का समय भी लगा है और कई कारीगरों ने मिलकर इन्हें तैयार किया है। खास बात यह है कि आमिर ने सिर्फ एक नहीं बल्कि दो रिंग्स बनवाई ताकि वो अपने रिश्ते के अलग-अलग फीलिंग्स को जाहिर कर सके। यानी कि यह सिर्फ एक गिफ्ट नहीं बल्कि उससे कई ज्यादा बड़ी चीज है।
हालांकि सगाई और शादी की खबरों पर आमिर और गौरी की तरफ से फिलहाल कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन इतना जरूर है कि आमिर और गौरी का रिश्ता खुलकर सामने आ चुका है और दोनों की बॉन्डिंग भी काफी मजबूत नजर आती है। गौरतलब है कि आमिर खान ने इससे पहले दो शादियां की हैं। पहले रीना दत्ता से जिनसे आमिर के दो बच्चे हैं और एक बेटा जुनैद और बेटी ईरा। वहीं उन्होंने किरण राव से दूसरीशादी की थी जिनसे उनका एक बेटा है आजाद।
