आलिया ने बताया रणबीर संग अपनी शादी का असली सच। दोस्तों के आगे खोल कर रख दिए सारे राज। पति-पत्नी जैसा नहीं है आलिया रणबीर का रिश्ता। एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा, हैरान रह गए कपल के फैंस।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को 3 साल हो गए हैं। दोनों की एक बेटी भी है राह। लेकिन रिश्ता पति-पत्नी जैसा नहीं है। यह दोनों एक दूसरे को ट्रोल करते हैं, मजाक बनाते हैं। कहा जाता है शादी से पहले दोनों ने 5 साल तक एक दूसरे को डेट किया था।
5 साल की डेटिंग, 3 साल की शादी फिर भी रिश्ता पति पत्नी जैसा नहीं है। आलिया ने रणबीर से शादी की क्योंकि वह उन्हें अच्छे इंसान लगे। आलिया का ध्यान रखते हैं। जी हां, यह एकदम सच है क्योंकि यह सारी बातें खुद आलिया भट्ट ने अपने एक इंटरव्यू में बताई है।
हाल ही में आलिया भट्ट ट्विंकल खन्ना और काजोल के टॉक शो टू मच विद काजोल और ट्विंकल में नजर आई। जहां उन्होंने फिल्मों में अपनी जर्नी रणबीर के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। आलिया ने अपने स्टार हस्बैंड के लिए जो जो कहा अब वो न्यूज़ हेडलाइन बन रहे हैं और अब गॉसिप्स के गलियारों में भी खूब बातें हो रही हैं। दरअसल आलिया ने अपने पति रणबीर को अच्छा दोस्त कह दिया है।
आलिया ने रणबीर के साथ अपने रिश्ते को फिल्मी रोमांस से बढ़कर बताया। थालिया ने कहा रणबीर और मेरे बीच बहुत अच्छी दोस्ती है। यह फिल्मी रोमांस से बढ़कर है। हमारा रिश्ता बेस्ट फ्रेंड्स की तरह है जिसमें हम एक दूसरे की खूब टांग खींचते हैं। बेशक मैंने उनसे शादी एक वजह से की। मुझे लगता है कि वह मेरे लिए और एक इंसान के तौर पर भी बहुत अच्छे हैं। लेकिन जिस व्यक्ति को ट्रोल करना मुझे बहुत पसंद है, वह रणबीर ही हैं। और जिस व्यक्ति को ट्रोल करना रणबीर को सबसे ज्यादा पसंद है, वह मैं हूं। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि रिस्पेक्ट शादी का सबसे जरूरी हिस्सा होता है।
आलिया ने कहा, सम्मान के साथ ही बाकी सारी चीजें भी जुड़ी होती हैं। चाहे वह साथ हो या प्यार। मेरे लिए शादी में सम्मान और अंडरस्टैंडिंग सबसे जरूरी चीज है। वहीं आलिया के स्टेटमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर लोग दो हिस्सों में बट गए हैं। आलिया के सपोर्ट में उनके फैंस कह रहे हैं कि शादी में दोस्ती होना तो अच्छी बात है। तो वहीं कुछ कपल को ट्रोल करते हुए कह रहे हैं कि लगता है रणबीर और आलिया के बीच बस दोस्ती ही है। पति-पत्नी जैसा प्यार और रिश्ता नहीं। बता दें यह पहली बार नहीं है जब रणबीर और आलिया को ऐसे ट्रोल किया जा रहा हो। इससे पहले जब आलिया ने बताया था कि रणबीर को नहीं पसंद कि आलिया गहरे रंग की लिपस्टिक लगाएं।
जब भी एक्ट्रेस लगाती थी तो रणबीर उन्हें कहते थे प्लीज लिपस्टिक हटाओ। हालांकि आलिया ने बाद में यह भी कहा था कि एक्टर को उनके नेचुरल लिप्स ही पसंद है। वहीं आलिया का वो इंटरव्यू भी खूब वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने बताया था कि रणबीर को आलिया की तेज आवाज नहीं पसंद थी। जिसके चलते आलिया को अब धीरे-धीरे बात करना पड़ता है। इन्हीं सब इंटरव्यूज की वजह से यह कपल खूब ज्यादा सोशल मीडिया पर ट्रोल होता आया है।
