आलिया के पापा की जिंदगी का सबसे कंट्रोवर्शियल किस्सा जब शादीशुदा और 5 साल की बेटी के पिता के इश्क में दीवानी हो गई थी बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस हसीना। बीवी बच्चों को छोड़कर एक्ट्रेस संग लिविन में रहने लगे थे महेश भट्ट। कंट्रोवर्शियल अफेयर का हुआ दर्दनाक अंत। तब आधी रात में के महेश भट्ट के पीछे दौड़ पड़ी थी वह हसीना। आलिया भट्ट के पापा महेश भट्ट की जिंदगी किसी खुली किताब की तरह है।
बिंदास बेबाक महेश भट्ट फिल्म इंडस्ट्री के उन चुनिंदा हस्तियों में से एक हैं जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ और विवादों के चलते भी लाइमलाइट में छाए रहे। जहां एक तरफ महेश भट्ट ने एक से बढ़कर एक आइकॉनिक फिल्में बनाई तो वहीं उनकी प्राइवेट लाइफ भी हमेशा चर्चा का विषय बनी रही।
धर्म बदलकर शादी करना हो, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर हो या फिर विवादित बयान देना हो। महेश भट्ट की जिंदगी से जुड़े कई ऐसे किस्से हैं जो गाहे बगाहे चर्चा में छा जाते हैं।
खुद महेश भट्ट भी अपनी जिंदगी के अलग-अलग किस्सों को फिल्मों में ढालकर सिल्वर स्क्रीन पर दिखा चुके हैं। और ऐसे ही हैरान कर देने वाले किस्सों में से एक है वो किस्सा जब बॉलीवुड की एक मशहूर और खूबसूरत एक्ट्रेस बदहवास हालत में महेश भट्ट के पीछे बिना कपड़ों के दौड़ पड़ी थी। और वो एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि परवीन बॉबी थी।
जी हां, 70 के दशक की सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस एक्ट्रेस प्रवीण बॉबी। यूं तो शादीशुदा महेश भट्ट का नाम कई औरतों से जुड़ा, लेकिन महेश भट्ट का मोस्ट कंट्रोवर्शियल अफेयर रहा बॉलीवुड की ग्लैम डॉल प्रवीण बॉबी के साथ। शादीशुदा और एक बेटी के पिता होने के बावजूद महेश भट्ट प्रवीण के इश्क में पड़ गए थे। यहां तक कि बीवी और बेटी को छोड़कर महेश भट्ट प्रवीण भाभी के साथ लिविन में भी रहने लगे थे। महेश भट्ट और परवीन बाबी का अफेयर साल 1977 में शुरू हुआ था।
महेश और परवीन का प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने लिविन में रहने का फैसला किया। महेश अपनी पहली पत्नी लॉरेन ब्राइट और बेटी पूजा को छोड़कर परवीन के फ्लैट में रहने लगे थे। हालांकि एक रात इस लव स्टोरी का दर्दनाक अंत हुआ था।
वह भी इस तरह कि आज भी महेश भट्ट उस रात को याद कर सहम जाते हैं। तब नाराज होकर घर से जाते हुए महेश भट्ट को रोकने के लिए परवीन भाभी बिना कपड़ों के उनके पीछे दौड़ पड़ी थी। लेकिन महेश ने ना लौटने का फैसला कर लिया था। परवीन बाबी को याद करते हुए महेश ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि वह बरसात की एक रात थी। जब महेश भट्ट और परवीन बाबी के बीच उनके एक दोस्त यूजी कृष्णामूर्ति को लेकर बहस हो रही थी। प्रवीण ने गुस्से में महेश भट्ट को दोनों में से किसी एक को चुनने के लिए कहा। महेश किसी भी कीमत पर अपने दोस्त को नहीं छोड़ना चाहते थे।
जिसके बाद वो परवीन के सवाल का जवाब दिए बिना ही वहां से खड़े हो गए और सीधा परवीन के घर से निकल गए। परवीन भी रोते हुए महेश भट्ट को रोकने के लिए उनके पीछे दौड़ पड़ी, लेकिन महेश नहीं रुके। परवीन अपनी सुधबुध इस कदर खो चुकी थी कि वो महेश भट्ट के पीछे बिना कपड़ों के ही दौड़ पड़ी थी। इसका जिक्र खुद महेश भट्ट ने इंटरव्यू में किया था।
इंटरव्यू में महेश भट्ट ने कहा था कि वह परवीन भाभी को अपने पीछे दौड़ने से रोकना चाहते थे, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए थे। इसके बाद वह परवीन के पास कभी नहीं लौटे। घटना के कुछ दिनों बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। साल 1986 में महेश भट्ट ने सोनी राजदान के साथ दूसरी शादी की थी।
उन्होंने अपनी पहली पत्नी लॉरेन को तलाक दिए बिना ही सोनी से शादी की थी। कहा जाता है कि सोनी से शादी के लिए महेश भट्ट ने इस्लाम धर्म अपनाया था। सोनी से शादी के बाद महेश भट्ट दो बेटियों आलिया और शाहीन के पिता बने थे। तो वहीं परवीण भाभी की जिंदगी का अंत बेहद दर्दनाक रहा। 20 जनवरी साल 2005 को परवीन का निधन हो गया था। उनकी लाश निधन के दो दिन बाद उनके घर में सड़ी गली हालत में मिली थी।
