IPS अजय शर्मा को जहांगीर खान TMC का फिल्मी जवाब|

अगर वह सिंघम है तो मैं पुष्पा हूं। यह कहना है पश्चिम बंगाल के फलता विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान का। वहीं जहांगीर खान जिनको धमकाते हुए यूपी के आईपीएस अफसर अजय पाल शर्मा का वीडियो वायरल हुआ। आईपीएस अजय पाल शर्मा और जहांगीर खान के बीच का यह पूरा विवाद अब फिल्मी टर्न ले चुका है।

इसकी शुरुआत आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा ने की और अब तृणमूल उम्मीदवार जहांगीर खान भी उन्हीं के अंदाज में उन्हें जवाब दे रही हैं। आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक जहांगीर ने फिल्मों का रेफरेंस देते हुए कहा, यह बंगाल है। अगर वह सिंघम है तो मैं पुष्पा हूं। उत्तर प्रदेश से आए भाजपा नियुक्त पुलिस अधिकारी फलता में मतदाताओं को धमकाने की कोशिश नहीं कर सकते।

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस बल के साथ आए अधिकारियों ने उन पर और उनके लोगों पर दबाव बनाने की कोशिश की। डेमोक्रेसी में इस तरह की धमकियां स्वीकार्य नहीं है। यह किसी पुलिस ऑब्जर्वर का काम नहीं है। चुनाव आयोग के नियम ऐसे नहीं है कि कोई ऑब्जर्वर लोगों या उम्मीदवारों को उनके घर पर जाकर धमकाए।

इसके अलावा जहांगीर का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें मंच पर लोगों से बात करते हुए वह कहते हैं खेल तुमने शुरू किया खत्म हम करेंगे पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त उन्होंने और क्या कहा सुनिए शुरू करे किंतु शेष हमरा करो त पिक्चर अभी बाकी मेरा दोस्त पिक्चर बाकी अच्छे समय शुरू हो तुम भागो निजे के सीआरपीएफ ने बड़ा बाला दीो किंतु आज के एक नंबर हट जाए ना सीआरपीएफ हवा ही उ पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब चुनाव आयोग द्वारा बतौर पुलिस ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए आईपीएस अफसर अजय पाल शर्मा जहांगीर खान के आवास के पास पहुंच गए। वायरल वीडियो में अजयपाल शर्मा जहांगीर खान के परिवार के सदस्यों को भी संबोधित करते हुए नजर आ रहे हैं। वो कहते हैं आसपास के जितने भी लोग हैं वो समझ लें अगर किसी ने भी कुछ गलत किया तो उनके साथ अच्छे से निपटा जाएगा। वो जहांगीर के परिवार से भी कहते हैं कि जहांगीर को बता देना अच्छे से। यह जो लोगों को परेशान करने की बातें सामने आ रही है अगर वोटर्स को धमकाया तो हम अच्छे से खबर लेंगे। इस घटनाक्रम पर तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों ने भी कड़ी आपत्ति जताई है।

तृणमूल कांग्रेस आरोप लगा रही है कि आईपीएस भाजपा समर्थित हैं और उन्हें यहां तैनात कर भाजपा को फायदा पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। पश्चिम बंगाल की मंत्री चंद्रमा भट्टाचार्य ने कहा मीडिया ने उन्हें एनकाउंटर स्पेशलिस्ट कहा है। हम हैरान हैं कि ऐसे अधिकारी यहां क्या कर रहे हैं?

क्या उन्हें रात में किसी के घर जाकर धमकी देने का अधिकार है? क्या बिना किसी ठोस सबूत के लोगों को गिरफ्तार करने की जिम्मेदारी उन्हें दी गई है? वहीं मंत्री अरूप विश्वास ने कहा प्रवेक्षकों से तस्थ रहने की उम्मीद की जाती है। संवैधानिक सीमाओं से परे काम करने या किसी विशेष पार्टी को निशाना बनाने के किसी भी प्रयास को कानूनी रूप से चुनौती दी जाएगी।

Leave a Comment