हिंदू एक्ट्रेस ने पढ़ा कुरान! मुस्लिम लॉ समझने में लगा डेढ़ साल!

मशहूर हिंदी एक्ट्रेस ने पढ़ा कुरान, हक के लिए जानी एक-एक बात। मुस्लिम लॉ समझने में लगा डेढ़ साल। एक किरदार ने बदल दिया सब कुछ।

धुरंधर की बीवी ने फैंस को चौंकाया। एक्ट्रेस के करीबी के बयान ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी। सवालों के घेरे में 37 की हसीना। यहां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस यामी गौतम की। जी हां, यामी का नाम सुनकर शायद आपको भी झटका लग गया होगा। 37 की एक्ट्रेस के करीबी ने हाल ही में यह खुलासा किया है कि उन्होंने कुरान पढ़ा है। मुस्लिम लॉ को समझने की कोशिश की।

यह बयान सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है और यामी गौतम के फैंस हैरान हो रहे हैं। जैसा कि सभी जानते हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम फिल्म हक में नजर आई थी। जिसमें उनके काम को बहुत ज्यादा पसंद किया गया। सुपर्ण वर्मा के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 7 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में यामी ने शाजिया बानो का रोल निभाया था।

वहीं इमरान हाशमी फिल्म में मोहम्मद अब्बास खान की भूमिका में नजर आए थे। अब हक के डायरेक्टर सुपर्ण वर्मा ने खुलासा किया है कि इस फिल्म के लिए यामी ने कुरान पढ़ी थी। सुपर्ण वर्मा ने कहा हमने लगभग डेढ़ साल इस्लामी कानून को समझने में बिताया। यामी गौतम ने कुरान भी पढ़ी। आज हर किसी के पास जानकारी है लेकिन यह नहीं पता कि वह सही है या नहीं। ऐसे माहौल में मैं चाहता था कि हक एक समझदारी की आवाज बने। हमारी पूरी टीम ने इस फिल्म के लिए बहुत रिसर्च की जिसके बाद यह फिल्म बनकर तैयार हुई। इससे पहले यामी गौतम ने भी फिल्म को मिले पॉजिटिव रिएक्शन पर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था।

उन्होंने लिखा था वर्ल्ड ऑफ माउथ की ताकत कोई चालबाजी या दिखावा नहीं। सीधे हमारे दिल से दर्शकों तक। ट्रेड और मीडिया के नजरिए से भी मुझे काफी पॉजिटिव महसूस हो रहा है कि वह हक जैसी फिल्म को सफल देखना चाहते हैं। यह बहुत रेयर है और मैं इस पल को जिंदगी भर संजोकर रखूंगी। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्होंने मेथड एक्टिंग के जरिए खुद को इस किरदार में ढाला था। यामी ने कहा था कि इस किरदार को शेप देने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी थी और अब फिल्म के डायरेक्टर ने भी इस बात का खुलासा कर दिया है कि यामी गौतम ने अपने किरदार को सच्चाई से निभाने के लिए कुरान तक पढ़ी थी। बता दें जंगली पिक्चर्स के साथ इंसोमनिया फिल्म्स और बावेजा स्टूडियोज के प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म हक में जेंडर इक्वलिटी और जस्टिस जैसे मुद्दों को उठाया गया था।

इस फिल्म को क्रिटिक से ज्यादातर पॉजिटिव रिव्यूज मिले थे। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। लगभग ₹40 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने करीब ₹30 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि ओटीटी पर आने के बाद इसे बहुत अच्छा रिस्पांस मिला था। यामी गौतम और इमरान हाशमी की जोड़ी को ऑडियंस ने काफी ज्यादा पसंद किया था। साथ ही दोनों की परफॉर्मेंससेस के लिए भी उन्हें खूब ज्यादा तारीफें मिली थी।

Leave a Comment