ब्रेन वाय!रस ने ली एक्टर की जान, 36 की उम्र में छोड़ी दुनिया।

36 के मशहूर टीवी एक्टर का निधन। खतरनाक ब्रेन ने ले ली थी जान। संजीवनी हीरो की दर्दनाक । निधन की खबर सुन चौंक गए फैंस। एक्टर बनने की ख्वाहिश लिए दिल्ली से आए थे मुंबई। एक बीमारी ने छीन लिया सब कुछ। टीवी का वो मशहूर शो तो आपको जरूर याद होगा संजीवनी। साल 2000 में आया यह मेडिकल ड्रामा उस वक्त का सुपरहिट शो था।

हर एक्टर ने अपने किरदार से घर-घर में पहचान बनाई थी। लेकिन इसी शो से जुड़ा एक नाम ऐसा भी है जिसका रोल बहुत शानदार था। लेकिन जिंदगी का अंतउतना ही दर्दनाक रहा। हम बात कर रहे हैं संजीत बेदी की। अगर आपने संजीवनी देखा होगा तो डॉक्टर ओमी आपको जरूर याद होंगी।

एक ऐसा किरदार जो हमेशा मुस्कुराता रहता था, लोगों की मदद करता था, किसी से नहीं डरता था। ओमी सिर्फ एक डॉक्टर नहीं बल्कि शो की जान थी। और इस किरदार को जिस तरह संजीत बेदी ने निभाया, वह आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। कहा जाता है दिल्ली के रहने वाले संजीत बचपन से ही थोड़े अलग थे। पढ़ाई में उनका ज्यादा मन नहीं लगता था और यही वजह थी कि घरवाले उनके भविष्य को लेकर थोड़ा परेशान रहते थे। वहीं दोस्तों की सलाह पर उन्होंने कॉलेज में थिएटर जॉइ किया।

एक दिन वह स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे। तभी म्यूजिक चैनल B4 यू की टीम की उन पर नजर पड़ी। चैनल ने उन्हें वीजे की नौकरी दी। दिल्ली से मुंबई शिफ्ट होना उनके लिए एक बड़ा कदम था। लेकिन उन्होंने आगे बढ़ते रहने का फैसला लिया। वहीं संजीवनी के मेकर्स भी एक नए चेहरे की तलाश में थे। संजीत ने ऑडिशन दिया और वह सिलेक्ट भी हो गए। संजीवनी ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था। इसके बाद उन्होंने कई पॉपुलर शोज़ में काम किया जैसे कसौटी जिंदगी की और क्या होगा निम्मो का?

धीरे-धीरे वो टीवी का जाना पहचाना चेहरा बन गए। सब कुछ सही दिशा में जा रहा था। लेकिन फिर अचानक सब बदल गया। एक वक्त ऐसा आया जब संजीत टीवी से एकदम गायब हो गए। फैंस इंतजार करते रहे।

किसी को लगा वो फिल्मों में जा रहे होंगे। किसी ने सोचा ब्रेक लिया होगा। लेकिन जब उनकी की खबर आई तो फैंस के पैरों तले जमीन खिसक गई। दरअसल एक्टर एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। बताया जाता है पहले उन्हें हुआ जैसे तैसे वह उससे निकले लेकिन फिर उन्हें नाम की बीमारी ने घेर लिया जिसमें शरीर पर लाल धब्बे आने लगते हैं और दर्द बढ़ता ही चला जाता है।

जिसके चलते उनकी हालत बिगड़ती चली गई। सबसे खतरनाक मोड़ तब आया जब इस वायरस ने उनके दिमाग पर असर डालना शुरू कर दिया था। करीब डेढ़ साल तक वह इस बीमारी से लड़ते रहे। फिर हालत इतनी खराब हो गई कि वह में चले गए। डॉक्टर्स ने पूरी कोशिश की लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। 2015 में सिर्फ 36 साल की उम्र में संजीत बेदी इस दुनिया को अलविदा कह गए। लेकिन एक्टर आज भी अपने कई यादगार किरदारों के चलते फैंस के दिलों में जिंदा है।

Leave a Comment