पाकिस्तान में आलिया की फोटोस के साथ तगड़ी छेड़छाड़। एक्ट्रेस की तस्वीर लगाकर कपड़े बेच रहा पाक ब्रांड। बिना परमिशन पहनाए पाकिस्तानी सूट। वायरल फोटो देख भड़क गए फैंसचाहने वालों ने लगाई पाकिस्तानियों की जमकर क्लास। पर्सनालिटी राइट्स पर एक बार फिर उठे सवाल। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गई हैं और उनकी कुछ तस्वीरें बहुत ज्यादा वायरल हो रही हैं।
जिसके चलते भारत से लेकर पाकिस्तान में बहस छिड़ गई है। जैसा कि आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं। आलिया ने सूट सलवार पहना हुआ है जो एक ब्रांड शूट जैसा दिखाई दे रहा है। लेकिन आपको बता दें यह तस्वीरें रियल नहीं है। यह एआई फोटो हैं या कहें एआई का खेल है। और फैंस का गुस्सा तब सातवें आसमान पर पहुंच गया
जब उन्हें यह पता चला कि एक पाकिस्तानी ब्रांड आलिया भट्ट की तस्वीरों का गलत इस्तेमाल कर अपने कपड़े बेच रहा है। सरेआम फ्रॉड कर रहा है। आखिर चल क्या रहा है? पूरा मामला आपको विस्तार [संगीत] से बताते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह तस्वीरें दरअसल एक पाकिस्तानी क्लोथिंग ब्रांड वाज़ आयशा ऑफिशियल ने बनाई है और उन्होंने अपने कपड़ों को बेचने के लिए आलिया भट्ट का चेहरा एआई की मदद से इस्तेमाल कर लिया है।
वो भी बिना लीगल परमिशन लिए। और हैरानी की बात तो यह है कि कैप्शन में लिखा है आलिया भट्ट को भी हमारा प्योर शीशा सिल्क कलेक्शन पसंद आया है। अब यह लाइंस पढ़कर किसी को भी लगेगा शायद यह कोई ऑफिशियल एंडोर्समेंट है। लेकिन यह बस एक फ्रॉड के अलावा और कुछ भी नहीं है। जैसे ही ये तस्वीरें वायरल हुई, फैंस ने कमेंट सेक्शन को वॉर ज़ोन बना दिया और उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है।
एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, “क्या आलिया भट्ट को इस ब्रांड शूट के बारे में पता है?” एक और यूजर ने कहा, एआई ने सबकी जिंदगी खराब कर दी है। आलिया को सूट पहना दियाएक दूसरे यूजर ने लिखा यह फर्जी एआई घटिया मार्केटिंग है। एक और यूजर ने लिखा ओह माय गॉड यह एआई का गलत और गैरकानूनी इस्तेमाल है।
आलिया भट्ट की बात करें तो उनकी पॉपुलैरिटी सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है। वो एक ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। दुनिया भर में उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। आलिया भट्ट का नाम खुद से जोड़कर पाकिस्तानी ब्रांड को भले ही फायदा हो रहा होगा लेकिन एक्ट्रेस की नकली तस्वीरें बनाना एक शर्मनाक हरकत है। इस पूरे किस्से ने एक बात तो साफ कर दी है कि ऑफिशियल इंटेलिजेंस एआई के बढ़ते इस्तेमाल ने अब फिल्मी सितारों के लिए नई परेशानी खड़ी कर दी है।
कई बार लोग बिना इजाजत सेलिब्रिटीज की तस्वीरों को एडिट करके गलत तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं। इस वजह से अब कई बड़े कलाकार अपनी पहचान और इमेज की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गए हैं। अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय और सलमान खान जैसे सितारे पहले ही अपनी पर्सनालिटी राइट्स को लेकर कानूनी सुरक्षा की मांग कर चुके हैं।
अब इसी बीच आलिया भट्ट की एआई तस्वीरें चर्चा का विषय बन गई हैं जो वाकई चिंताजनक है। फिलहाल इस पूरे मुद्दे पर आलिया भट्ट या उनकी टीम की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है।
