गुलशन कुमार के भाई दर्शन का निधन, टी सीरीज को लगा बड़ा झटका..!!

गुलशन कुमार के छोटे भाई का निधन। म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर। दर्शन कुमार ने दिल्ली में ली आखिरी सांस। कुमार परिवार में पसरा मातम। चाचा के निधन से तड़प उठे भूषण कुमार। बहू दिव्या खोसला का रो-रो कर बुरा हाल। T-seरीज की सफलता में था अहम योगदान। म्यूजिक इंडस्ट्री से आई एक दुखद खबर ने लोगों को गहरे शोक में डाल दिया है। मशहूर म्यूजिक कंपनी T-seरीज के फाउंडर गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार अब हमारे बीच नहीं रहे।

70 साल की उम्र में उन्होंने दिल्ली में 18 अप्रैल 2026 को अंतिम सांस ली। जिसके चलते कुमार परिवार में मातम पसर गया है। बताया जा रहा है चाचा की याद में भूषण कुमार की आंखें नम है और बहू दिव्या का भी बुरा हाल है। दर्शन कुमार भले ही लाइमलाइट से दूर रहते थे लेकिन म्यूजिक इंडस्ट्री के अंदर उनका बहुत नाम और सम्मान था। उन्हें जानने वाले बताते हैं वह बेहद सरल, शांत और मददगार इंसान थे। सिंगर मिका सिंह ने भी सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट कर दर्शन कुमार को श्रद्धांजलि दी है। कहा जाता है उन्होंने अपने जीवन में कई छोटे बड़े कलाकारों को सपोर्ट किया था।

उन्हें मौके दिलाए और बिना किसी दिखावे के उनके साथ खड़े रहे। वहीं जब उनके निधन की खबर सामने आई तो फिल्म और म्यूजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। दर्शन कुमार उस परिवार का हिस्सा थे जिसने भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री को नई पहचान दी। उनके बड़े भाई गुलशन कुमार ने 1983 में टी सीरीज की शुरुआत की थी और 90 के दशक तक यह कंपनी देश की सबसे बड़ी म्यूजिक कंपनियों में शामिल हो गई। आज भी T-seरीज इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम है जिसे गुलशन कुमार के बेटे भूषण कुमार और छोटे भाई कृष्ण कुमार संभाल रहे हैं।

बता दें भूषण कुमार ने टी- सीरीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर काम किया है और इसे दुनिया की सबसे बड़ी म्यूजिक और फिल्म प्रोडक्शन कंपनियों में से एक बना दिया है।

वहीं गुलशन कुमार की बेटियां तुलसी कुमार और खुशहाली कुमार भी इस परिवार की पहचान को आगे बढ़ा रही हैं। जहां तुलसी कुमार एक प्लेबैक सिंगर हैं। वहीं खुशाली कुमार एक फैशन डिजाइनर और एक्ट्रेस हैं। उनके चाचा दर्शन कुमार की बात करें तो वह भले ही फ्रंट में नजर नहीं आते थे, लेकिन परिवार और बिजनेस में उनका योगदान अहम माना जाता है। उनके निधन से पूरा परिवार टूट कर बिखर गया है। बता दें इस परिवार ने पहले ही एक बड़ा झटका झेला था। जब 12 अगस्त 1997 को गुलशन कुमार की मुंबई में कर दी गई थी। यह घटना एक मंदिर के बाहर हुई थी।

जहां उन्हें मार दी गई थी। उस दर्दनाक घटना के बाद भी परिवार ने खुद को संभाला और टी- सीरीज को आगे बढ़ाया। ऐसे में दर्शन कुमार का जाना एक और बड़ा झटका माना जा रहा है। खासकर उनके करीबियों और इंडस्ट्री के लोगों के लिए। उनके निधन के बाद इंडस्ट्री के कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

हर कोई उन्हें अपने-अपने तरीके से याद कर रहा है। किसी के लिए वो मार्गदर्शक थे तो किसी के लिए परिवार जैसे। दर्शन कुमार अब इस दुनिया में नहीं है। लेकिन उनकी सादगी, उनकी मददगार सोच और उनका शांत स्वभाव हमेशा याद किया जाएगा।

Leave a Comment