सन ऑफ सरदार 2 को लेकर तिलमिलाई मृणाल ठाकुर कहा – पता नही था इतने सीनियर एक्टर के साथ…

अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी। फिल्म में मृणाल ठाकुर ने एक अहम किरदार निभाया था। मगर वह इस प्रोजेक्ट से काफी नाराज नजर आ रही हैं। उनका कहना है कि मेकर्स ने उनके पति के रोल में एक बेहद सीनियर एक्टर को कास्ट कर लिया था। इस बात से उनका भरोसा डगमगाने लग गया था। फिल्म में चंकी पांडे ने उनके पति का रोल किया था।

मृणाल इन दिनों डकैत लव स्टोरी को प्रमोट कर रही हैं। इस सिलसिले में उन्होंने प्रेमा द जर्नलिस्ट YouTube चैनल को इंटरव्यू दिया था। बातचीत के दौरान उन्होंने सन ऑफ सरदार 2 को लेकर खूब नाराजगी जताई। फिल्म में अपनी पेयरिंग पर बात करते हुए वो कहती हैं, “मुझे पता भी नहीं था कि एक बेहद सीनियर एक्टर मेरे पति का रोल करेंगे।” मैंने फिल्म से इस बात की उम्मीद नहीं की थी तो वहां मैं फेल हो गई। ऐसा इसलिए क्योंकि मेरा भरोसा थोड़ा डगमगा गया था। मृणाल अभी 33 साल की है। फिल्म में अजय देवगन के साथ भी उनका रोमांटिक एंगल था जो खुद 57 साल के हैं। दूसरी तरफ 63 साल के चंकी पांडे मृणाल से 30 साल बड़े हैं। इस एज गैप को लेकर ही वो काफी खफा हो गई हैं।

हालांकि यह एकमात्र मुद्दा नहीं है जिस पर उन्होंने रिएक्ट किया है। मृणाल के मुताबिक मेकर्स ने फिल्म से उनके दो सबसे अच्छे सीन्स उड़ा दिए। उन्होंने कहा कि वो सौरव सरदार 2 की टीम को काफी पसंद करती हैं, लेकिन उन्हें इस एडिटिंग के बारे में बताया तक नहीं गया था। उनमें से एक सीन वो था जहां मृणाल का किरदार अपनी बहन की बेटी से काफी इमोशनल बातचीत करती हैं। यह मूवी के नैरेटिव के लिहाज से काफी जरूरी था।

लेकिन मृणाल का आरोप है कि मेकर्स ने इसे डिलीट कर दिया। जिस कारण फिल्म की कहानी हिल गई। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह के एक्सपीरियंस के बावजूद उन्हें कोई अफसोस नहीं है। उन्होंने इससे कुछ नया ही सीखा है। जहां तक सन ऑफ सरदार 2 की बात है, उसने वर्ल्ड वाइड मात्र ₹66 करोड़ का कलेक्शन किया था।

फिल्म को नेशनल अवार्ड विनिंग डायरेक्टर विजय कुमार अरोड़ा ने डायरेक्ट किया था। अजय चंकी और मृणालाल के अलावा इसमें रविकिशन, नीरू बाजवा, संजय मिश्रा जैसे एक्टर्स ने काम किया था।

Leave a Comment