अब होगा कमबैक, ‘पुष्पा’ वाले डायरेक्टर की फिल्म करेंगे सलमान !

वार्नर ब्रदर्स स्टूडियोज ने अपनी अपकमिंग फिल्मों की रिलीज़ डेट अनाउंस कर दी है। ओशंस का प्रीक्वल अगले साल 25 जून को रिलीज़ होगा। द फाइनल डेस्टिनेशन फ्रेंचाइज़ की सातवीं फिल्म 12 मई 2028 को आएगी। वेपंस फेम जैक क्रेगर की सफाई थ्रिलर द फ्लड 11 अगस्त 2028 को रिलीज़ होगी और सेंटियागो की द रिवेंज ऑफ लयरोना 9 अप्रैल 2027 को रिलीज़ होगी।

यह साल 2019 की द कर्स ऑफ ल यूरोना का सीक्वल है। अमेरिकन सिनेमा के दो बड़े स्टूडियोज पैरामाउंट और वार्नर ब्रदर्स के मर्जर का हॉलीवुड में जमकर विरोध हो रहा है। दो बड़े फिल्म स्टूडियोज के एक हो जाने से चार ही स्टूडियोज रह जाएंगे। इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स का कहना है कि इससे एंप्लॉयमेंट घटेगा और फिल्मों की तादाद भी कम होगी। इसलिए आर्टिस्ट इस डील का विरोध कर रहे हैं। इसी सिलसिले में न्यूयॉर्क टाइम्स ने 13 अप्रैल को ब्लॉग द मर्जर.com वेबसाइट पर एक ओपन लेटर जारी किया और वैरायटी के मुताबिक महज 2 दिन में 2000 से भी ज्यादा हॉलीवुड प्रोफेशनल्स ने इसे साइन कर दिया है। इनमें डेनी विलन, वॉकिन फिनिक्स, पेड्रोपास्कल, मार्क रेफेलो और फ्लोरेंस पी जैसे चर्चित नाम भी शामिल है।

इस लेटर के जवाब में पैरामाउंट ने एक स्टेटमेंट जारी किया। इसमें लिखा है कि इस डील से मौके घटने के बजाय बढ़ेंगे। हम बता दें कि फरवरी में पैरामाउंट ने वार्नर ब्रदर्स को एक्वायर करने के लिए 111 बिलियन यानी 10357 करोड़ 78 लाख की डील प्रपोज की थी।

सेंटिनेल नाम के पोर्टल के मुताबिक एक शेयर होल्डर का वोट और गवर्नमेंट रेगुलेटरी का अप्रूवल बाकी है। इस महीने के अंत में यह दोनों निर्णय हो जाएंगे। रणबीर कपूर और यश टारर रामायण का पहला पार्ट दिवाली 2026 को रिलीज होना है। दिवाली 8 नवंबर को है। मगर यश के मुताबिक यह फिल्म अक्टूबर एंड में आ जाएगी। अमेरिका में चल रहे फिल्म ट्रेड शो सिनेमाकॉन में मीडिया से चर्चा के दौरान यश ने यह जानकारी दी। उनसे फिल्म के वीएफएक्स और उसकी आलोचना पर भी सवाल किए गए और जवाब में यश ने कहा जिन फोटो रियलिस्टिक सींस की आप बात कर रहे हैं वो फिनिश्ड प्रोडक्ट नहीं है। उन पर अभी काम चल रहा है।

मुझे यकीन है कि एंड प्रोजेक्ट सबको बहुत पसंद आएगा। हमारा लक्ष्य टॉप नच फिल्म बनाना है। आमिर खान की अगली फिल्म के बारे में खबर आई है। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक आमिर भारत पे के फाउंडर अशनीर ग्रोवर की बायोपिक करने जा रहे हैं। इस बारे में सूत्रों के हवाले से इस रिपोर्ट में लिखा गया आमिर ने स्क्रिप्ट पढ़ ली है और उसकी लिखाई उन्हें बहुत पसंद आई। फिल्म का प्रीप्रोडक्शन शुरू हो चुका है। यह अशनीर की ऑटोबायोग्राफी दोगलापन पर आधारित है। फरवरी में खुद अशनीर ने सोशल मीडिया पर बताया था कि दोगलापन पर फिल्म बन रही है। खबर है कि प्यार का पंचनामा फेम राइटल राहुल मोदी इस फिल्म को डायरेक्ट और प्रोड्यूस करेंगे। हालांकि अभी ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है। अमेरिका के लास वेगस में चल रहे सिनेमाकॉन में हमारी रामायण की चर्चा जोरों पर है। वहां सिज़र्स पैलेस के बाहर और अंदर रामायण के सुंदर पोस्टर और कटउट सजे हैं।

यहां भगवान राम, माता सीता और रावण का पात्र कर रहे एक्टर्स के कॉस्ट्यूम भी डिस्प्ले किए गए हैं। सोशल मीडिया पर पढ़ने में आ रहा है कि सिनेमा कॉर्न में रामायण की प्राइवेट स्क्रीनिंग रखी गई है। कहा जा रहा है कि 15 मिनट के इस शो में 5 से 7 मिनट पार्ट वन का टीजर दिखाया जाएगा और बचे हुए समय में रामायण पार्ट टू की झलक दिखाई जाएगी। सोशल मीडिया पर यह भी चर्चाएं हैं कि वहां पार्ट वन से भगवान राम और पार्ट टू से रावण यानी यश का इंट्रोडक्शन वीडियो दिखाया जाएगा। क्योंकि इस बारे में अभी तक मेकर्स का कोई बयान नहीं आया है इसलिए ललन टॉप इसकी पुष्टि नहीं करता है। सलमान खान के बारे में एक बात उनके फैंस के साथ उनके क्रिटिक्स भी एक सुर में कह रहे हैं और वो यह कि सलमान को बस सही डायरेक्टर मिलने की देर है और उनके हालियर फिल्म लाइनअप को देखते हुए कहा जा रहा है कि वो डायरेक्टर उन्हें मिल गए हैं। अभी तो 18 अप्रैल से वामसी पडपली के साथ एसबीसी 63 की शूटिंग शुरू करेंगे।

मगर उनकी एक और फिल्म की खबर भी आ रही है। सोशल मीडिया पर पढ़ने में आ रहा है कि पुष्पा के डायरेक्टर सुकुमार ने सलमान को एक धांसू एक्शन फिल्म ऑफर की है। सलमान को फिल्म का कांसेप्ट पसंद आया और आगे की बातचीत का दौर चल पड़ा है। यह हाई स्केल पैन इंडिया फिल्म बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि सुकुमार इसमें सलमान को ऐसे लुक और अंदाज में दिखाना चाहते हैं जो अब तक बॉलीवुड में किसी ने नहीं किया। साउथ के डायरेक्टर्स उन्हें लगातार अप्रोच कर रहे हैं और सुकुमार वाली इस कथित फिल्म के बारे में सलमान गंभीरता से विचार कर रहे हैं।

फैंस इस खबर से बहुत उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर तरह-तरह की फैन थ्योरीज चल पड़ी है। अब फैंस को बस सलमान के ऑफिशियल अपडेट का इंतजार है। कार्तिक आर्यन स्टारर नागजिला इसी साल 14 अगस्त को आने वाली थी। मगर अब यह फिल्म पोस्टपोन कर दी गई है। 15 अप्रैल को धर्डशंस ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए यह अपडेट दिया। इसके मुताबिक अब यह फिल्म 12 फरवरी 2027 को रिलीज होगी। हम याद दिला दें कि सनी देओल स्टारर लाहौर 1947 13 अगस्त को आ रही है। इसे आमिर खान ही प्रोड्यूस कर रहे हैं। देश की सबसे कमाऊ लव स्टोरी सयारा फेम महान पांडे, अनीत पड्डा और डायरेक्टर मोहित सूरी एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं।

पिंक पिला से चर्चा में मोहित सूरी ने खुद यह नई फिल्म कंफर्म की है। यह लव यह एक लव स्टोरी होगी और सयारा की तरह यह भी वाईआरएफ के प्रोडक्शन में ही बनेगी। अहान फिलहाल अली अब्बास जफर की एक्शन रोमांटिक फिल्म का शूट कर रहे हैं। उधर अनीत पड्डा की शक्तिशालिनी लाइन अप है। अपने-अपने रनिंग प्रोजेक्ट्स के बाद यह दोनों मोहित सूरी वाली फिल्म का शूट शुरू करेंगे। टाइगर श्रॉफ जल्द ही एक और एक्शन फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। पिंकविला के मुताबिक इसे धूम 3 वाले विजय कृष्णा आचार्य डायरेक्ट करेंगे।

शूट अगस्त में शुरू होगा। रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म के लिए विजय कृष्णा स्टाइलिश एक्शन सीक्वेंसेस डिजाइन कर रहे हैं। टाइगर इसमें अपनी पिछली फिल्मों से काफी अलग लुक में नजर आएंगे। फिल्म मेकर राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म का नाम लगन लागिरे। वैरायटी इंडिया के मुताबिक इसमें वीर के ऑोजिट रा थडानी को कास्ट किया गया है। स्कैम 1992 और रेड टू फेम करण व्यास ने इसका स्क्रीन प्ले लिखा है। जुलाई में इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी। सारा अर्जुन के धनुष के साथ काम करने की खबरें हैं। 1 2 3 तेलुगु की रिपोर्ट के मुताबिक यह फिल्म डायरेक्टर तमिल रासन पचमूथू बना रहे हैं। इसमें पहले रुक्मणी वसंत को कास्ट किया गया था। मगर उन्होंने जूनियर एनटीआर की ड्रैगन को बल्क डेट्स दे दी है। इसलिए अब मेकर्स सारा अर्जुन को कास्ट करने पर विचार कर रहे हैं। उन्हें इसके लिए अप्रोच भी किया गया है। मगर सारा ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है। जुनैद खान और साईं पल्लवी की फिल्म एक दिन का ट्रेलर आया है। इसके मुताबिक जुनैद रोहन और साईं पल्लवी मीरा एक ही कंपनी में काम करते हैं। कंपनी सभी एंप्लाइजस को 5 दिन की जापान ट्रिप पर ले जाती है। वहां एक एक्सीडेंट में मीरा जख्मी हो जाती है और उसकी शॉर्ट टर्म मेमोरी गड़बड़ा जाती है।

इस एक दिन वो रोहन को अपना बॉयफ्रेंड मान लेती है। फिर कहानी में कई ट्विस्ट आते हैं। इस फिल्म में मीरा के बॉयफ्रेंड और बॉस का रोल कुणाल कपूर ने किया है। सुनील पांडे के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। अब बारी है आज की फिल्म रेकमेंडेशन की। आप मोमेंटो देखिए। क्रिस्टोफर नोलन के डायरेक्शन में बनी बेहतरीन साइकोलॉजिकल थ्रिलर है। आमिर खान की गजनी इसी से इंस्पायर्ड फिल्म है। मगर मोमेंटो जिस तरह आपके दिमाग से खेलती है वो कमाल है।

Leave a Comment