स्टैंड अप कॉमेडियन समय रैना अपने स्पेशल शो स्टिल अलाइव के रिलीज होने के बाद से सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने इंडिया गॉट लेटेंट विवाद के दौरान सीनियर कॉमेडियन सुनील पाल की कड़ी आलोचना कर अपनी चुप्पी दौड़ी।
उन्होंने कहा कि सुनील पाल की हालत एक हताश इंसान की है जिनके पास मानसिक शांति नहीं है और उन्हें सुनील पाल के लिए बुरा लगता है। जी हां, वैभव मुंजाल द्वारा होस्ट किए गए पडकास्ट द लॉन्गेस्ट इंटरव्यू में बात करते हुए समय को सुनील पाल की एक तस्वीर दिखाई गई और उनसे उनके विचार पूछे गए। उन्होंने कहा मैं उनके बारे में नहीं सोचता। मैंने अपनी जिंदगी में बहुत पहले ही एक बात सीख ली थी कि अगर कोई किसी दूसरे के बारे में बकवास कर रहा है तो वह खुद किसी मुश्किल दौर से गुजर रहा है। मुझे बुरा नहीं लगता बल्कि यह बेहतर है कि वो मेरे बारे में बात कर रहा है।
इसयुवा स्टैंड अप कॉमेडी ने आगे कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वो मेरे बारे में अच्छा बोल रहा है या बुरा। आखिर वो मेरे बारे में ही तो बात कर रहा है। मुझे उससे बुरा नहीं मानना बल्कि उसके लिए बुरा लगता है। समय ने आगे कहा कोई ना कोई बात उसे परेशान कर रही है। कोई असुरक्षा है। उस इंसान के पास मानसिक शांति नहीं है। मुझे उम्मीद है कि उसे शांति मिलेगी। जो इंसान खुद शांत होता है उसे किसी दूसरे की मानसिक शांति भंग करने में मजा नहीं आता है। सुनील पाल पर वो यहां नहीं रुके।
उन्होंने उन सभी लोगों पर तंज कसा जिन्होंने इस विवाद के दौरान उनके खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने कहा इंडिया गोट लेटेंट विवाद के दौरान जिन लोगों ने भी हमारे खिलाफ जोरदार हमला बोला था वे सभी अपनी जिंदगी में हताश है। क्या कपिल शर्मा ने हमारे खिलाफ कुछ कहा या किसी अच्छे एक्टर ने कुछ कहा। बहुत से लोग सामने आकर हमारे खिलाफ बोल सकते थे लेकिन जिस किसी के पास भी मानसिक शांति थी उसने ऐसा कुछ नहीं किया। सिर्फ वही हताश लोग हमारे पीछे पड़े जिन्होंने ऐसा करने का फैसला किया। सुनील पाल के समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया पर जोरदार हमला किया था।
उन्होंने कहा कि वे आतंकवादी हैं जो गंदी भाषा और अश्लील सामग्री का इस्तेमाल कर रहे हैं। वह खुद को कंटेंट क्रिएटर कहते हैं लेकिन उनके पास ना तो कोई कंटेंट है और ना ही कोई क्रिएटिव है। मेरे मानना है कि ऐसी गंदगी फैलाने के लिए कम से कम उन्हें 10 साल की सजा मिलनी चाहिए। सार्वजनिक तौर पर हुई इस जुबानी के बावजूद दोनों एक विज्ञापन में साथ मिलकर काम भी कर चुके हैं।
गजब है ना? चलिए फिलहाल समय रहना की वाकई में जो बातें थी चलो ठीक है जो भी हुआ माफी भी उसने मांग ली लेकिन उन बड़े-बड़े लोगों का क्या उन नेताओं का क्या जो कुछ भी बोले जा रहे हैं लेकिन उन पर कभी कोई कारवाई नहीं होती है
