92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन केवल एक कलाकार का जाना नहीं बल्कि भारतीय सिनेमा के एक युग का अंत है। सीने में संक्रमण और थकान के चलते मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में भर्ती आशा ताई ने जब अपनी आखिरी सांस ली तो पूरा देश शोक में डूब गया।
सोमवार को शिवाजी पार्क में उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन किया गया। आशा ताई के इस अंतिम सफर में उनकी 24 साल की पोती जनाई भोसले सबसे अधिक आहत दिखी। उन्होंने Instagram पर अपनी दादी की अंतिम तस्वीर शेयर करते हुए एक बेहद ही इमोशनल पोस्ट लिखा है। जनाई ने लिखा, “मेरे अंदर भावनाओं का सैलाब उमड़ रहा है।
आज लोगों ने मेरी दादी को जो असीम प्यार और सम्मान दिया है, उसे देखकर मेरा मन भर आया। मैं हर उस प्रशंसक की आभारी हूं जिन्होंने उन्हें इतना सम्मान दिया। वे आज भी हम सबके दिलों में जीवित हैं और ऊपर से हमें देख रही हैं। जनाई का यह पोस्ट बताता है कि उनके लिए आशा ताई केवल एक लीजेंड नहीं बल्कि एक पूरी दुनिया थी। अंतिम संस्कार के दौरान शिवाजी पार्क का नजारा बेहद भावुक था। जब बेटे आनंद भोसले ने उन्हें मुखाग्नि दी तो वहां उपस्थित हर व्यक्ति की आंखें नाम थी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में जनाई भोसले को अपनी दादी के पार्थिव शरीर के पास फूट-फूट कर रोते हुए देखा गया। उस कठिन पल में अभिनेता रणवीर सिंह ने आगे बढ़कर जनाई को गले लगाया और उन्हें सांत्वना दी। यह वीडियो देखकर फैंस का दिल भर आया। आशा ताई के निधन से पहले जब उनकी सेहत को लेकर तरह-तरह की अफवाहें उड़ी थी, तब जनाई ने ही सोशल मीडिया पर हेल्थ अपडेट दिया था। उन्होंने बताया था कि दादी को केवल सांस लेने में तकलीफ और सीने में इंफेक्शन है। तब फैंस ने उम्मीद जताई थी कि आशा ताई एक बार फिर अपनी आवाज के साथ वापसी करेंगी।
लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। तमाम डॉक्टरी कोशिशों के बावजूद आशा ताई को नहीं बचाया जा सका। आशा भोसले का निधन एक ऐसा खाली स्थान है जिसे कोई नहीं भर सकता। उन्होंने अपने जीवन में तरह-तरह के गाने गाए। आशा राज ने अपने करियर में 12,000 गाने गाए।
