अमेरिका – ईरान मीटिंग में दो – दो मुनीर, हो गया कांड।

जिस इस्लामाबाद टॉक्स को लेकर आसिम मुनीर और शहबाज शरीफ सातवें आसमान पर थे। दोनों ढिंढोरा पीट रहे थे कि इस बैठक के बाद तो पाकिस्तान का कद कई गुना बढ़ जाएगा। लोग पाकिस्तान आने के लिए तरसेंगे।

लंबी-लंबी कतारें लगाएंगे। वो टॉक्स तो ठंडे बस्ते में चली गई। यानी कि बेनतीजा रही। लेकिन एक दृश्य जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा वो थी फेल्ड मार्शल ध्यान से सुनिएगा। फेल्ड मार्शल आसिम मुनीर की वर्दी और उसका ड्रेसिंग सेंस।

दरअसल ईरान अमेरिका के प्रतिनिधि जब सीस फायर वार्ता के लिए शनिवार को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुंचे। यहां पर पाकिस्तान के सेना अध्यक्ष आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने दोनों का अलग-अलग अंदाज में स्वागत किया। अमेरिका की तरफ से जब उपराष्ट्रपति जेडी वेंस जबकि ईरान की तरफ से संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गलीबाफ ने मीटिंग का नेतृत्व किया था। जब यह दोनों पहुंचे तो सबसे पहले ईरानी डेलीगेशन को रिसीव करते हुए आसिम मुनीर आर्मी की ड्रेस में थे।

यानी कि अपनी खाकी वर्दी में। लेकिन जब अमेरिकी डेलीगेशन पहुंचा आसिम मुनीर उनको रिसीव करने के लिए पहुंचे तो उस वक्त मुनीर ने नॉर्मल सूट पहन रखा था फॉर्मल वाला। इस दौरान ध्यान यह भी रखा गया कि इन हाई लेवल टॉक्स में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की बजाय आसिम मुनीर चर्चा में ज्यादा आए।

अब एक्सपर्ट्स के मुताबिक तो यहां तक भी कहा जा रहा है यह सिर्फ प्रोटोकॉल नहीं बल्कि पावर और मैसेजिंग का प्रदर्शन था। दरअसल आसिम मुनीर अमेरिका के सामने खुद को डिप्लोमेट और ईरान के सामने सैनिक के तौर पर पेश करना चाहते थे। वजह जो भी हो खैर मुनीर ही जानते हैं सबसे बेहतर। लेकिन मुनीर का यह स्टंट तो कैमरों के लिए तो था ही। लेकिन दुनिया को भी एक मजबूत संदेश देने के लिए भी यह था कि अगर आपको पाकिस्तान में टिकना है तो पावर पॉलिटिक्स और पावर बैलेंस तो मुनीर के साथ करनी पड़ेगी। जेडी बहन से मुलाकात के समय भी मुनीर ने सूट पहन रखा था।

यानी वह खुद को राजनेता की तरह पेश करने की कोशिश कर रहे थे ताकि वह यह दिखा सके कि सिर्फ वो एक सैन्य नेता नहीं बल्कि कूटनीतिक भूमिका भी निभा सकते हैं। इससे पहले भी वो डोनल्ड ट्रंप से मुलाकात के दौरान भी सूट पहन चुके हैं।

बहरहाल ईरान और अमेरिका के साथ इन बैठकों के जरिए आसिम मुनीर ने कूटनीतिक संतुलन यानी कि बैलेंस बनाने की कोशिश की है और यह साफ किया है कि फिलहाल पाकिस्तान में असली की शक्ति तो उसके पास ही है और हमेशा से ऐसी राय है और भले ही शहबाज शरीफ आगे बढ़कर कितनी ही फोटो खिंचवा ले।

Leave a Comment