आशा भोसले के बारे में बहुत ही कम लोगों को एक बात पता है कि उनकी नातिन बॉलीवुड की सुपरस्टार हैं। उनके पिता बॉलीवुड में विलेन का रोल निभाने केलिए जाने जाते हैं। । दरअसल 92 साल की उम्र में आशा भोसले ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अपनी सिंगिंग के दम पर हर पीढ़ी के दिलों पर राज करने वाली इस दिग्गज सिंगर के निधन से हर कोई भावुक है।
आशा भोसले एक ऐसे परिवार से आती हैं जिसने इंडस्ट्री को कई दिग्गज कलाकार दिए। उनकी बहन लता मंगेशकर एक महान गायिका थी और उनके पति आर डी बर्मन मशहूर संगीतकार थे। अब उनकी पोती जनाई भोसले की चर्चा हो रही है। जिनके खूबसूरती और आवाज की काफी तारीफ होती है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उनकी नातिन बॉलीवुड की सुपरहिट हीरोइन भी हैं। जी हां, श्रद्धा कपूर आशा भोसले से रिश्ते में नातिन लगती हैं।
हालांकि यह रिश्ता थोड़ा दूर का है। दरअसल श्रद्धा कपूर की मां शिवांगी कोल्हापुरे का रिलेशन आशा भोसले के परिवार से जुड़ा है। शिवांगी के पिता पंडरी नाथ कोल्हापुरे, दीनाना मंगेशकर के भतीजे थे। इस नाते वह लता मंगेशकर और आशा भोसले के ममेरे भाई लगते हैं। इसी रिश्ते से श्रद्धा कपूर आशा भोसले की नातिन मानी जाती हैं। इसके अलावा आपको बता दें अपनी एक चर्चा के दौरान आशा भोसले ने एक बहुत ही गहरी बात कही थी। उन्होंने बताया था कि जब उनकी बहन औरस्वर कोकिला लता मंगेशकर जिंदा थी, तब उन्होंने कहा था कि अब हम दोनों ही आखिरी मुगल बचे हैं।
लेकिन लता दीदी के चले जाने के बाद आशा ताई ने खुद को उस महान संगीत युग का अंतिम मुगल बताया था। आखिरी मुगल शब्द का इस्तेमाल उन्होंने उस दौर और अब उसके खत्म होने के प्रतीक के रूप में किया था। जिसकी वह खुद एक चश्मदीद गवाह और अहम हिस्सा रही थी। आपको बता दें दिग्गज गायिका आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने सिंगर के निधन की खबर को कंफर्म किया।
उन्होंने यह भी बताया कि उनका अंतिम संस्कार कल शाम 4:00 बजे होगा। आनंद भोसले ने कहा मेरी मां का आज देहांत हो गया। लोग कल सुबह 11:00 बजे लोअर परेल में मौजूद कासा ग्रांड में उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सकते हैं। उनका अंतिम संस्कार कल शाम 4:00 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा।
