जब डिंपल कपाड़िया ने अनिल कपूर के साथ काम करने से किया मना फिर…

1986 में आई फिल्म जांबाज अपने गानों के लिए, अपनी कहानी के लिए बहुत मशहूर है। इस फिल्म के गाने आज भी पसंद किए जाते हैं और फिल्म में अनिल कपूर और डिंपल कपाडिया की केमिस्ट्री भी जबरदस्त थी। दोनों के बीच कई सारे इंटिमेट सीनंस थे। जो स्क्रीन पर बहुत ही नेचुरल दिखते हैं। इसीलिए तो गहरी केमिस्ट्री दिखी है। लेकिन रियल बात यह है कि इस सीन को करने से डिंपल कपाडिया ने मना कर दिया था और अनिल कपूर के साथ वो इंटिमेट होना ही नहीं चाहती थी।

यह किस्सा उस दौरान का बहुत मशहूर है। चलिए जानते हैं इसी किस्से को डिटेल में आज कब की और कैसे में। [संगीत] फिरोज़ खान फिल्म बना रहे थे। जांबाज़ इस फिल्म का नाम था। इस फिल्म में फिरोज खान खुद थे। श्रीदेवी भी फिल्म का हिस्सा थी। अनिल कपूर और डिंपल कपाडिया भी इस फिल्म का हिस्सा थे। और इन दोनों की लव स्टोरी दिखाई जाती है और दोनों बहुत जमे हैं अपने-अपने रोल्स में। कहानी भी बहुत खूबसूरत थी और गाने तो सारे ही पसंद किए गए। लेकिन जो गाना है जाने जाना।

इस गाने को फिरोज़ खान साहब ने बनवाया ही इसलिए था क्योंकि इस गाने में वो डिंपल कपाडिया और अनिल कपूर के कैरेक्टर का रोमांस दिखाना चाहते थे। उनके प्यार की गहराई दिखाना चाहते थे। और पहले ही डिंपल कपाडिया और अनिल कपूर को बता दिया था कि यह गाना इंटिमेट होने वाला है। फिरोज खान ने इस गाने की शूटिंग अपने ही फार्म हाउस पर रखी और वहां पर टेबल में यह सीन पिक्चराइज करना था। इस सीन में कुछ ऐसा था कि अनिल कपूर बेयर चेस्टेड होते हैं यानी कि शर्टलेस होते हैं और डिंपल कपाडिया को उनके सीने पर सिर रखकर सोना था और उसके बाद अनिल कपूर के साथ इंटिमेट होना था।

लेकिन डिंपल कपाडिया ने यह सीन अनिल कपूर के साथ करने से मना कर दिया। डायरेक्टर फिरोज खान साहब टेंशन में आ गए क्योंकि उन्हें फिल्म पूरी करनी थी और यह गाना तो स्पेशली रोमांस दिखाने के लिए बनाया गया था। अब जब हीरोइन इंटिमेट सीन ही करने को मना कर रही है तो फिर वो रोमांस दिखाएंगे कैसे? फिरोज़ खान डिंपल कपाडिया को अच्छे से जानते थे। फिरोज़ खान को पता था डिंपल कपाडिया एक प्रोफेशनल एक्ट्रेस है। लेकिन आखिर इस सीन को करने से वो मना क्यों कर रही है? फिरोज़ खान ने डिंपल कपाडिया को साइड में बुलाया और डिंपल कपाडिया से रीज़न पूछा कि क्या कारण है कि तुम यह इंटिमेट सीन नहीं कर रही हो।

ऐसा नहीं है कि तुम पहली बार कोई इंटिमेट सीन कर रही हो। पहले भी तुम फिल्मों में इंटिमेट सीन्स कर चुकी हो और यह स्टोरी की डिमांड है। क्या रीज़न है कि तुम्हें यह इंटिमेट सीन नहीं करना? तो डिंपल कपाडिया ने कह दिया कि अनिल कपूर बालों की दुकान है। शरीर पे सभी तरफ बाल है और मैं बहुत अनकंफर्टेबल हूं इनके साथ इंटिमेट सीन करने के लिए। और यही वजह थी कि डिंपल कपाडिया ने अनिल कपूर के साथ इंटिमेट सीन करने से मना कर दिया। खैर, फिरोज़ खान साहब एक्सपर्ट थे।

उन्होंने डिंपल कपाडिया को समझाया और फिर उसके बाद अनिल कपूर के साथ डिंपल कपाडिया का वो सीन पिक्चराइज किया गया जो सीन आज भी वायरल है और कह सकते हैं कि बहुत ही पैशनेट ये सीन था। इस सीन की चर्चा आज भी होती है। जब फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट रोमांटिक और इंटिमेट सीन्स की चर्चा होती है तो इस सीन का भी जिक्र जरूर होता है। और यह कहानी इंटरनेट पर सभी जगह है। लेकिन इस कहानी में एक ट्विस्ट है। अनिल कपूर के शरीर पर बाल थे सिर्फ इसी वजह से डिंपल कपाडिया ने अनिल कपूर के साथ इंटिमेट होने से मना नहीं किया था। बल्कि रीज़न थे सनी देओल। उस दौरान डिंपल कपाडिया और सनी देओल का अफेयर था। और सनी देओल और अनिल कपूर के बीच ईगो क्लैशेस थे। दोनों ने साथ में कुछ फिल्में की इस दौरान दोनों के बीच झगड़ा हो गया। रामावतार फिल्म के दौरान तो सनी देओल पर अनिल कपूर ने कॉलर तक पकड़ने का आरोप लगा दिया और सनी देओल ने अनिल कपूर पर आरोप लगाया था कि अनिल ने मेरे मुंह पर थूका। इस तरह के झगड़े दोनों के बीच हो गए थे। अब डिंपल कपाडिया सनी को उस टाइम डेट कर रही थी और इधर अनिल कपूर के साथ उन्हें इंटिमेट सीन करना था।

तो इसी वजह से वह ना नुक कर रही थी इस सीन के लिए। और उन्होंने बहाना बना दिया अनिल कपूर के चेस्ट हेयर्स का। जबकि चेस्ट हेयर तो सनी देओल के भी बहुत थे। और उनके साथ डिंपल कपाडिया ने खूब रोमांटिक सींस दिए। तो फिर अनिल कपूर के साथ ही यह सींस देने में क्यों दिक्कत थी? इसका क्लियर रीज़न यही था कि सनी और अनिल में ईगो क्लैशेस थे। इसीलिए डिंपल कपाडिया अनिल कपूर के साथ इंटिमेट सीन करने में अनकंफर्टेबल थी। लेकिन इस कहानी का एक और वर्जन भी है। जिसमें कहा जाता है कि फिल्म जांबाज के दौरान अनिल कपूर ने डिंपल कपाडिया को बहुत परेशान कर दिया। उनके हेयर स्टाइल को लेकर। बार-बार उन्हें ज्ञान देते कि हेयर स्टाइल ऐसी रखो, बाल ऐसे रखो, वैसे रखो और तो और अनिल कपूर डिंपल कपाडिया को यह भी ज्ञान देते कि उन्हें किस तरह के कपड़े पहनने चाहिए। डिंपल कपाडिया अनिल कपूर की इन बातों से काफी फ्रस्ट्रेट हो गई थी। और यही वजह है कि वो अनिल कपूर से थोड़ा दूर रहने लगी।

बताया तो यह भी जाता है कि जांबाज में जब इन दोनों की केमिस्ट्री बहुत पसंद की गई तो विधु विनोद चोपड़ा ने डिंपल कपाडिया और अनिल कपूर को परिंदा में भी कास्ट कर दिया था। लेकिन बाद में अनिल कपूर ने डिंपल कपाड़िया को माधुरी दीक्षित से रिप्लेस करवा दिया क्योंकि उस बालों वाले इंसिडेंट से अनिल कपूर को बहुत बुरा लगा था। इसीलिए अनिल कपूर ने तब विधु विनोद चोपड़ा को कहकर डिंपल को फिल्म से हटवाया और माधुरी दीक्षित को कास्ट करवाया। यह सवाल एक बार डिंपल कपाडिया से भी पूछा गया था। तब उन्होंने रिएक्ट करते हुए कहा था कि पहली बात तो यह कि मुझे जैसे रहना है मैं वैसे ही रहती हूं। चाहे लोग कुछ भी सजेस्ट करें मुझे। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है मुझे किसी फिल्म से बाहर निकाले तो। क्योंकि मेरे पास बहुत सारी फिल्में हैं। बहुत सारा काम है करने के लिए।

इसीलिए मुझे ऐसी बातों से फर्क नहीं पड़ता है। और आपको बता दूं कि मेरे और अनिल के बीच ऐसा कुछ है नहीं। कुछ इस तरह से तब डिंपल कपाडिया ने इस कंट्रोवर्सी पर रिएक्ट किया था। जहां तक बात रही बालों की तो नो डाउट डिंपल कपाडिया के तो बाल वैसे ही बहुत खूबसूरत है और अनिल कपूर ने अपने बाल हटा दिए हैं क्योंकि आजकल एक्टर्स अपनी बॉडी को भी क्लीन शेप करवा लेते हैं। हां, अगर यह ट्रेंड तभी आ जाता, तो शायद अनिल कपूर और डिंपल कपाडिया में यह बाल वाला किस्सा होता ही

Leave a Comment